फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Physical fitness test conducted for NCC.

Meerut News: एनसीसी के लिए शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया

Wed, 22 Jul 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Physical fitness test conducted for NCC.
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया फोटो कॉलेज प्रबंधन
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। भर्ती में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। भर्ती के दौरान कस्बे के एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. पवन गोयल ने अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट योगेश कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास करती है। इस मौके पर प्रथम अधिकारी अतुल देव गौतम, रोहित कुमार, ललित कुमार, एनसीसी यूनिट के नायब सूबेदार शंकर सिंह एवं हवलदार विकल कुमार आदि ने भर्ती प्रक्रिया में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed