{"_id":"6897ad2787c3af676c03649e","slug":"phd-student-duped-of-rs-536-lakh-by-pretending-to-be-a-naval-officer-report-filed-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138498-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना अधिकारी बताकर पीएचडी की छात्रा से 5.36 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसेना अधिकारी बताकर पीएचडी की छात्रा से 5.36 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के युवक ने खुद को नौसेना अधिकारी बताकर पीएचडी की छात्रा से 5.36 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी की असलियत सामने आने पर छात्रा ने रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शास्त्रीनगर निवासी एक छात्रा ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वह मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली है। मेरठ में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। 14 मार्च को वैवाहिक वेबसाइट पर उसकी बातचीत दिल्ली के डिफेंस एन्क्लेव गोला ताजपुर निवासी रोहित कुमार से हुई थी। आरोपी ने खुद को नौसेना में अधिकारी बताकर वेबसाइट पर 14 से 20 मार्च तक उससे बातचीत की और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत शुरु हो गई। आरोपी ने अपने वर्दी के फोटो व फर्जी आईडी कार्ड छात्रा के पास भेजे। आरोपी ने छात्रा को बताया था कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।
एक बहन है, जो नाना के साथ रहती है। पीड़िता के अनुसार 24 मार्च को आरोपी ऋषिकेश में एक सरकारी काम से जाने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गया था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने होटल के कमरे में छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। छात्रा ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया था। मगर आरोपी ने छात्रा से अपनी गलती मान ली थी। इसी बीच आरोपी ने छात्रा की मुलाकात अपने एक दोस्त अर्पितराज से कराई थी। आरोपी ने दोस्त को भी नौसेना में अधिकारी बताया था। आरोपी ने बहन की शादी के लिए गहने बनवाने की बात कह कर पीड़िता से कई बार में 5.36 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद आरोपी का नंबर बंद आने लगा था।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी के दोस्त से संपर्क किया। पीड़िता को पता चला की आरोपी भारतीय नौसेना में नहीं है। आरोपी ने फर्जी वर्दी व आई कार्ड बनवा रखा है। आरोपी के माता-पिता भी जिंदा हैं। छात्रा ने आरोपी के माता-पिता से संपर्क किया। आरोपी व उसके परिजनों ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मरवाने की धमकी दी। एसएसपी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।