फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pharma company ne naale me chora chemical

फार्मा कंपनी ने नाले में छोड़ा केमिकल, चार बेहोश

Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
pharma company ne naale me chora chemical
परतापुर स्थित फैक्ट्री से गैस लीक - फोटो : अमर उजाला
 परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फार्मा कंपनी (फैक्ट्री) से निकले केमिकल से शताब्दी नगर सेक्टर-2 ई में अफरातफरी मच गई। लोगों को आंखों में जलन, चक्कर आने की शिकायत होने लगीं। चार महिलाएं बेहोश हो गईं। गुस्साए कॉलोनीवासी फैक्ट्री में घुसकर कर्मचारियों से उलझ गए। पुलिस, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। हालांकि करीब दो घंटे बाद केमिकल का असर काफी कम हो गया।
विज्ञापन

शताब्दी नगर सेक्टर-2 ई निवासी रोहन मिश्रा ने बताया कि उनकी कॉलोनी परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे है। इंडस्ट्रियल एरिया से निकल रहा एक नाला उनकी कॉलोनी से होकर गुजरता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे इस नाले में तेज गंध वाला केमिकल छोड़ दिया गया। तेजी से उड़ी इस तीखी गंध से कॉलोनीवासियों की आंखों में जलन होने लगी। खासकर बुजुर्ग महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस दौरान कॉलोनी निवासी पूनम, दीपा शर्मा, बाला देवी और सीमा शर्मा आदि बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी एकत्रित होकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शुभम फार्मा कंपनी में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। केमिकल रिसाव की सूचना पर परतापुर थाना पुलिस और एफएसओ परतापुर भी दमकल कर्मियों के साथ पहुंच गए। लोगों ने उन्हें नाले से हो रहा केमिकल रिसाव दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की भीड़ फैक्ट्री में घुस गई और कर्मचारियों से उलझ गई। रोहन मिश्रा आदि कालोनीवासियों का आरोप था कि इसी फैक्ट्री से केमिकल रिसाव हो रहा था। वहीं, फैक्ट्री के कर्मचारी अपने यहां से रिसाव मानने को तैयार नहीं थे। बाद में कालोनीवासियों ने थाने जाकर एसओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि इस फैक्ट्री से आए दिन इसी तरह केमिकल रिसाव होने से लोगों को परेशानी होती है।

बताओ! कहां हैं बेहोश लोग
भीड़ ने दवा फैक्ट्री पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी फैक्ट्री के रिसाव से लोग बेहोश हुए हैं। इस पर कर्मचारी झल्ला गए। उन्होंने कहा कि हम तो यहीं काम कर रहे हैं। हमें तो कुछ नहीं हुआ। तुम दूर रहने वाले बेहोश हो गए? कर्मियों ने कह दिया कि चलो दिखाओ, कौन बेहोश हुआ है। इस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कर बाहर निकाला और खुद कर्मचारियों से बात की।


केमिकल रिफाइन कर बनाते हैं पाउडर
फैक्ट्री में मिले कर्मचारी अमरजीत ने बताया कि इस फैक्ट्री में दवाओं के केमिकल को रिफाइन करके पाउडर तैयार होता है। इस पाउडर को दवा बनाने वाली फर्म को भेज दिया जाता है। उनकी फैक्ट्री से कोई रिसाव नहीं हुआ। होता तो फैक्ट्री कर्मचारियों को भी दिक्कत होती। वहीं फैक्ट्री मालिक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed