Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Phalguna Festival: Praises of Shyam Baba were sung through hymns

फाल्गुन महोत्सव : भजनों से किया श्याम बाबा का गुणगान

Sun, 22 Feb 2026 04:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Phalguna Festival: Praises of Shyam Baba were sung through hymns
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन भजन संध्या हुई। यजमान उद्यमी अनिल पुंडीर और रेखा पुंडीर ने बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा का आह्वान किया। भजनों के माध्यम से श्याम बाबा का गुणगान किया गया।
मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी और अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने यजमान सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। दीपांशु एवं वंशज ने फूलों से बाबा का शृंगार किया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरज गुरु ने गणेश वंदना के साथ किया। भजन गायक नितिन गुप्ता, तनु कश्यप, विकास सिंघल ने बाबा के भजन सुनाए।
विज्ञापन

खाटू बाबा आ जाओ रिंगस के मोड़ पर...भजन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। मलियाना चौक से मलियाना पुल तक एवं मंदिर वाली गली को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, आदित्य अम्मू, रणबीर शर्मा, मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, हिमांशु कौशिक, कर्मवीर यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed