{"_id":"60c750a18d132b088a574d77","slug":"pet-dog-gave-his-life-and-saved-his-owners-life-from-the-guldar-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"वफादारी की मिसाल : बिजनौर में पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर घर में घुसे गुलदार से बचाई मालिक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वफादारी की मिसाल : बिजनौर में पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर घर में घुसे गुलदार से बचाई मालिक की जान
Mon, 14 Jun 2021 06:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Jun 2021 06:34 PM IST
सार
गांव चाऊवाला निवासी हरविंदर सिंह के आंगन में गुलदार आ घुसा। गुलदार उनपर हमला करने के फिराक में था तभी उनका पालतू कुत्ता बीच में आ गया। गुलदार ने उसे मार डाला।
विज्ञापन
गुलदार ने भेड़ों को भी बनाया निशाना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पालतु कुत्तों की वफादारी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, ऐसा ही एक किस्सा यूपी के बिजनौर में सामने आया है। यहां एक पालतु कुत्ता अपने मालिक की जान बचाने को अपनी जान पर खेल गया। बिजनौर में अफजलगढ़ में पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर घर में घुसे गुलदार से मालिक की जान बचाई।
विज्ञापन
दरअसल, मकान मालिक पर हमले के फिराक में गुलदार को देख उनका कुत्ता बीच में आ गया और अपनी जान गंवा बैठा। वहीं मकान मालिक शोर मचाते हुए जान बचाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव चाऊवाला निवासी हरविंदर सिंह के आंगन में सोमवार को गुलदार आ घुसा। उसे देखकर उनके होश उड़ गए। गुलदार उन पर हमला करने के फिराक में था तभी उनका पालतू कुत्ता बीच में आ गया। गुलदार ने उसे मार डाला। हरविंदर सिंह ने शोर मचाते हुए भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
बलजीत सिंह, सर्वजीत सिंह राजविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, हरवेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार आस पास दिखाई देता है। उन्होंने कई बार वन कर्मियों से गुलदार को पकड़ने के लिए कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, इस संबंध में वन दरोगा सुनील राजौरा ने गांव में टीम भेजकर समाधान की बात कही है।
बता दें कि बिजनौर के देहात क्षेत्रों में लोग गुलदार के हमलों से लगातार परेशान है। यहां तक किसान खेतों में भी दहशत में काम कर रहे हैं। कई बार गुलदार छोटे बच्चों को भी मौत के घाट उतार चुके हैं। आए दिन गुलदार पशुओं और इंसानों को निवाला बना रहे हैं लेकिन वन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।