Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PET... 632 candidates skipped the exam

Meerut News: पीईटी... 632 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 01 Nov 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
PET... 632 candidates skipped the exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कस्बे के एएस इंटर कॉलेज में रविवार को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गई। दोनों पालियों में 632 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें पहली पाली के लिए आवंटित 960 अभ्यर्थियों में से 647 और दूसरी पाली के 960 अभ्यर्थियों में से 641 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुबह से ही उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया और थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। सुरक्षा और व्यवस्था की कमान संभालते हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट विकास सैनी व श्रवण पाल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित सिंह व अमित कुमार त्यागी पूरे समय क्षेत्र में सक्रिय रहे, जबकि परीक्षा कार्य के लिए 90 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मेघराज सिंह के कुशल मार्गदर्शन और सचिव के साथ सहायक केंद्र व्यवस्थापक निशिकांत शर्मा व अंकित शर्मा के सहयोग से पूरी परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed