फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Person responsible for Muharram Tazia was shot In Meerut

UP: सरधना में मुहर्रम के ताजिये के जिम्मेदार को गोली मारी, ताजिया जुलूस रोका; पुलिस पर भड़के लोग

Mon, 07 Jul 2025 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

यूपी के मेरठ के सरधना में मुहर्रम के ताजिये के जिम्मेदार को एलानिया गोली मार दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिम्मेदार को गोली मारने के बाद ताजिया जुलूस रोक दिया गया। हालांकि आश्वासन मिलने पर तीन घंटे बाद ताजिये उठे।

विज्ञापन
Person responsible for Muharram Tazia was shot In Meerut
मेरठ में मुहर्रम के ताजिये के जिम्मेदार को एलानिया गोली मारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरठ के सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर निवासी कादिर बेग (50) को शुऐब उर्फ टिड्डी ने एलानिया गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगी। पुलिस ने उनका सीएचसी में इलाज कराया। यहां से मेरठ के जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के करीब साढ़े नौ घंटे बाद आरोपी शुऐब को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


चचेरे भाई गुलजार ने बताया कि कादिर ट्रांसपोर्टर हैं। वह ताजिये के जिम्मेदार भी हैं। शनिवार देर रात दो बजे ताजिये निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आरोपी शुऐब शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध किया तो ताजिया तोड़ने की बात कहते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद कादिर अपने घर पर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद शुऐब कुछ साथियों के साथ कादिर के घर पहुंचा और गोली मार दी। गोली कादिर के बाएं कंधे में लगी। बाद में आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। गुलजार ने शुऐब और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिम्मेदार को गोली मारने के बाद ताजिया जुलूस रोका
नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में ताजिये के जिम्मेदार कादिर बेग पर गोली मारने की वारदात के विरोध में रविवार को सरधना में मुहर्रम के मौके पर दोपहर दो बजे निकलने वाला ताजिये जुलूस समय पर नहीं उठ सका। घटना के बाद पुलिस सुरक्षा न मिलने से क्षेत्र में रोष फैल गया। 

 

ऊंचापुर, सराय अफगानान और आजादनगर के जिम्मेदार लोगों ने सुरक्षा के अभाव में ताजिये न उठाने का निर्णय लिया। स्थानीय प्रशासन को पूर्व में जुलूस के कार्यक्रम की जानकारी होने के बावजूद ताजिया स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। 

 

इस लापरवाही से नाराज लोगों ने जुलूस को रोक दिया और एसएसपी और एसपी देहात से फोन पर संपर्क कर मामले से अवगत कराया। खुफिया विभाग ने भी घटना की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद सरधना पुलिस हरकत में आई। 

 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह खुद सराय अफगानान पहुंचे और ताजिया जुलूस के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की।

 

उन्होंने उन्हें जुलूस के दौरान सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे निर्धारित समय से तीन घंटे बाद ताजिये उठाए गए और शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया। मामले में आरोपी शुएब को मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed