फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Permission of packaging of chicken and goat meat, cattle slaughter, slaughter house seal

मुर्गे और बकरे के मीट की पैकेजिंग की परमिशन, चल रहा था पशु कमेला, बूचड़खाना सील

Wed, 29 Mar 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 08:44 PM IST
सार

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर में रविवार रात को विहिप नेताओं और पुलिस ने मारा था छापा, पुलिस की जांच में पैकेजिंग की निकली परमिशन, प्रदूषण विभाग के अधिकारी की तहरीर पर पैकेजिंग प्लांट की संचालिक अमेत आधा दर्जन पर केस

विज्ञापन
Permission of packaging of chicken and goat meat, cattle slaughter, slaughter house seal
फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर में रविवार रात को जिस पैकेजिंग प्लांट में पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने भारी मात्रा में मीट पक ड़ा था। जिसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे भाजपा नेता को फैक्ट्री मालिक से साझेदारी बताकर पुलिस के सामने जमकर पीटा था। सोमवार को पुलिस ने सैंपलिंग के बाद मौके से मिले भारी संख्या में मीट को जेसीबी से काली नदी के समीप जमीन में दबवा दिया। पैकेजिंग प्लांट को सील कर दिया है।

विज्ञापन


एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव ने बताया कि जयभीमनगर के पास रविवार रात को विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर और अन्य कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि पैकेजिंग प्लांट में पशुओं का कटान हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने विहिप नेताओं के साथ मौके से करीब 20 कुंतल मीट पैकेट और कटा हुआ बरामद किया था। पुलिस ने मौके से गगन निवासी शास्त्रीनगर और पंकज निवासी जागृति विहार को हिरातस में लेकर थाने भेज दिया था। जबकि मौके से मीट पैकेजिंग प्लांट का मालिक और एक अन्य आरोपी फरार हो गये। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राहुल ठाकुर की विहिप कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री मालिक के साथ साझेदार बताकर पिटाई की थी।
विज्ञापन


सोमवार को भावनपुर पुलिस, पशु पालन विभाग की टीम और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पैकेजिंग प्लांट की जांच पड़ताल की। डॉ. भूदेव ने टीम के साथ मीट के सैंपलिंग भरकर जांच को भेज दिए। जिसके बाद पुलिस ने मीट को जेसेबी से मिट्टी में दबवा दिया। एसओ भावनपुर ने बताया कि पैकेजिंग प्लांट की परमिशन जागृति विहार सेक्टर-3 निवासी अजय राघव की पत्नी कौशल राघव के नाम से थे। प्रदूषण विभाग के अधिकारी नागेंद्र मणि की तहरीर पर कौशल राघव और छह अज्ञात सहकर्मी के खिलाफ विषेला पदार्थ रखने और दूषित पदार्थ बेचने की धारा के तहत भावनपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अज्ञात सहकर्मी में मौके से पकड़े गये गगन और पंकज की भी गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

असम, पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों पर पैकेजिंग के बाद मीट भेजा जाता था

Permission of packaging of chicken and goat meat, cattle slaughter, slaughter house seal
फाइल फोटो

एसओ भावनपुर ने बताया कि परमिशन सिर्फ बकरे और मुर्गे के मीट की थी। यहां से असम, पश्चिम बंगाल और अन्य स्थानों पर पैकेजिंग के बाद मीट भेजा जाता था। लेकिन मुर्गे और बकरे की आड़ में पशुओं का कटान किया जा रहा था। जहां से रात में कैंटर और अन्य डीसीएम आती थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टा जांच में मौके पर मिला मीट भैंस का बताया गया है। 

मेडिकल थाने में राहुल ठाकुर पर रिपोर्ट
विहिप कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता राहुल ठाकुर को फैक्ट्री में साझेदार बताकर पीटा गया था। जिसके बाद पुलिस डॉक्टरी कराने लेकर मेडिकल पहुंची। जिसके बाद राहुल ठाकुर ने इमरजेंसी में रजिस्टर फाड़ते हुए डॉक्टर से हाथापाई कर गोली मारने की धमकी दी। एसओ मेडिकल धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि ईएमओ डॉ नितिन यादव की तहरीर पर जागृति विहार निवासी राहुल ठाकुर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौच, धमकी देना और 3 क, ख मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विहिप नेताओं ने एसएसपी ऑफिस घेरा

Permission of packaging of chicken and goat meat, cattle slaughter, slaughter house seal
फाइल फोटो

विहिप के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर, महानगर मंत्री गोपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर नारेबाजी कर राहुल ठाकुर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। कार्यवाहक एसएसपी अजय सहदेव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि फैक्ट्री में गाय व अन्य पशुओं का मीट पकड़ा गया है। राहुल ठाकुर फैक्ट्री मालिक से जुड़ा हुआ है जिसकी मोबाईल से कई बार बात हुई। उसके बाद राहुल ठाकुर ने मनमर्जी से मेडिकल कराने पर मेडिकल इमरजेंसी के ईएमओ डॉ नितिन यादव के हाथापाई कर गोली मारने की धमकी दी। राहुल ठाकुर समेत फैक्ट्री चलाने वालों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। हंगामा करने वालों में गुलाब सिंह, निमेश वशिष्ठ अर्जुन राठी, प्रवीण राणा, शैलेंद्र चौहान, गौरव, महेश, राहुल, अंकित अन्य रहे।

मेरठ में भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर में रविवार रात को विहिप नेताओं और पुलिस ने मारा था छापा, पुलिस की जांच में पैकेजिंग की निकली परमिशन, प्रदूषण विभाग के अधिकारी की तहरीर पर पैकेजिंग प्लांट की संचालिक अमेत आधा दर्जन पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed