फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People's faith in RLD's policies has increased: Anil Kumar

लोगों का रालोद की नीतियों में बढ़ा विश्वास : अनिल कुमार

Fri, 17 Oct 2025 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
People's faith in RLD's policies has increased: Anil Kumar
रोहटा में सदस्यता रैली में नेता और ग्रामीण फोटो संवाद
सिवाल विधान सभा के गांव रोहटा में रालोद की सदस्यता रैली का आयोजन
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। सिवाल विधान सभा के गांव रोहटा में शुक्रवार को रालोद ने रैली कर बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में रालोद नेताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
सदस्यता रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद का कुनबा बढ़ाओ कार्यक्रम चल रहा है। पार्टी की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए रोजाना हजारों ग्रामीण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। रालोद की नीति हमेशा से सर्व समाज को साथ लेकर चलने की रही है। पार्टी सत्ता में रही या नहीं उसने हमेशा किसानों की हक की लड़ाई को लड़ने का काम किया है। प्रदेश और केंद्र में पार्टी एनडीए गठबंधन में है। इसके बाद भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हर मंच पर किसान मजदूरों के हक की बात करते हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी का टिकट लेने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं की दौड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रैली को विधायक गुलाम मोहम्मद, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा, हस्तिनापुर क्षेत्र के रालोद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, प्रदेश के महासचिव रणबीर दहिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, सुनील रोहटा, इंद्रवीर भाटी, अमरजीत सिंह बिड्डी, एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयवीर सिंह, संगीत दोहरे, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, डॉ. सुशील आदि ने भी संबोधित किया। छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, विनय मल्लापुर, नरेश मल्लापुर, आतिर रिजवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक सिवालखास के सदस्यता प्रभारी रालोद के प्रदेश महासचिव रणबीर दहिया रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और संचालन सचिन चौधरी व आरुषी सिरोही ने संयुक्त रूप से किया।

रोहटा में सदस्यता रैली में नेता और ग्रामीण फोटो संवाद

रोहटा में सदस्यता रैली में नेता और ग्रामीण फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed