फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People yearning for power ignore the interests of the public.

Meerut News: कुर्सी के लिए लालायित लोग करते हैं जनता के हितों को अनदेखा

Wed, 15 Jan 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
People yearning for power ignore the interests of the public.
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन का स्थापना दिवस मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन विशिष्ट अतिथि चिकित्सा स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक तालियान और मनीष गोविल मेमोरियल ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीज द्वारा किया गया। चेयरमैन एससी गोविल ने संस्था के सेवा कार्यों के बारे में अवगत कराया। सीएस पंवार ने वृद्धाश्रम के अपने अनुभव के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रज कुमार मित्तल द्वारा लिखित किस्सा कुर्सी का नाटक का मंचन किया गया। जिसमें व्यंग्य एवं तंज कसते हुए दिखाया कि लोकतंत्र में कुर्सी के लिए लालायित लोग किस तरह जनता के हितों को अनदेखा करते हैं। व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता कर अपने जीवन मूल्यों को न्योछावर कर बस कुर्सी की चाहत में लगे रहते हैं। नाटक का कुशल निर्देशन भारत भूषण शर्मा ने किया एवं संगीत अनिल शर्मा ने दिया। नवीन कुमार ने सदाबहार गीत ‘दीवाना ले के आया है दिल का तराना’ सुनाया।
विज्ञापन

एससी गोविल, विकास गोयल, आरएस गुप्ता, एलए खान, एसके अग्रवाल ने गमला देकर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के ट्रस्टी डॉ. अशोक तालियान का शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विश्वास ने ‘एक प्यार का नगमा है’ गीत सुनाया। पूजा शर्मा ने ‘अखियों के झरोखों से मैंने देखा जो सांवरे’ गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अंजलि सिंह द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed