फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People were stunned to see Deepak's dead body, murdered in Talibani manner

तालिबानी तरीके से किया कत्ल, दीपक का शव देख सन्न रह गए लोग, देर रात तक गांव में डटे रहे राज्यमंत्री

Wed, 28 Sep 2022 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 02:30 AM IST
सार

पुलिस ने रात में युवती सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुख्य रास्ते पर गन्ने के खेत से खून के छींटे वारदात को बयां कर रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि सिर काटने के बाद 20 मीटर तक कातिल उसको घसीटते ले गए। शायद उसके बाद बोरे में रखकर ले गए।

विज्ञापन
People were stunned to see Deepak's dead body, murdered in Talibani manner

विस्तार

मेरठ के खजूरी गांव में दीपक त्यागी का कत्ल तालिबानी तरीके से किया गया। सिर कटे शव को देखकर हर कोई सन्न रह गया। कातिलों से पहले दीपक का सिर ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। रातभर परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने खजूरी गांव के पास नाले में सर्च अभियान चलाया। तप्तीश में सामने आया कि दीपक की हत्या के पीछे प्रेम संबंध या फिर रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन


पुलिस ने रात में युवती सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मुख्य रास्ते पर गन्ने के खेत से खून के छींटे वारदात को बयां कर रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि सिर काटने के बाद 20 मीटर तक कातिल उसको घसीटते ले गए। शायद उसके बाद बोरे में रखकर ले गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सिर के बिना शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पीड़ित परिवार और गुस्साएं ग्रामीणों ने सिर बगैर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक को तालिबान अंदाज में मारा और फिर उसका सिर काटकर ले गए। पोस्टमार्टम के बाद दीपक का शव घर में रखा है। रातभर परिजन विलाप करते रहे। पुलिस ने हालात देखकर रात में गांव को छावनी बना दिया। पुलिस अधिकारी रात में पीड़ित परिवार को समझाने में लगे रहे कि शव का अंतिम संस्कार सुबह कर दो। पुलिस कातिलों को गिरफ्तार कर सिर को भी बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दीपक के युवती से बताए प्रेम संबंध
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक दीपक का पड़ोस के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के हेयर ड्रेसिंग करने व्यक्ति की बेटी से प्रेम संबंध थे। दोनों की बातचीत के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। बताया कि यह बात दीपक के परिजनों को पता चली तो वह नाराज हो गए और बेटे का मोबाइल तक छीनकर अपने पास रख लिया था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पीड़ित परिवार ने भी युवती वाले एंगल पर पुलिस को पड़ताल करने की बात कही है।
---
दबंग था दीपक, मारपीट तक कर देता था
एसपी देहात ने बताया कि दीपक के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। वह दबंग था और शराब पीने के साथ मारपीट कर देता था। माता पिता ने गुस्से में कई बार डांटकर घर से भगा दिया। उसके दबंग होने से गांव के कई लोग उससे रंजिश रखते थे। इस बिंदू पर कई लोगों से बातचीत की जा रही है।
---
देर रात तक गांव में डटे रहे मंत्री दिनेश खटीक
- मंत्री दिनेश खटीक और उनके कार्यकर्ताओं ने आधी रात तक गांव में डेरा डाला हुआ था। उनकी मांग थी कि हत्यारों को पुलिस पकड़े। पीड़ित परिवार के लोगों को वह आश्वासन देते रहे है कि इंसाफ मिलेगा। दीपक के सिर की तलाश में पुलिस की कांबिंग रात में जारी रही। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी शांत स्वभाव के व्यक्ति है। तीन बेटी और दो पुत्र है। पुत्र में दीपक छोटा बेटा था। दो बेटी की शादी हो चुकी है। धीरेंद्र 65 बीघा जमीन के मालिक है और करीब 80 बीघा जमीन ठेके पर लेकर खेती करते है। धीरेंद्र अपने दोनों बेटों के साथ खेतीबाड़ी के साथ गांव में परचून की दुकान भी चलाते है। दीपक की मौत के बाद परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
--
किसानों में दहशत व्याप्त
जंगल में गर्दन कटा दीपक का शव मिलने पर किसानों में दहशत व्याप्त है। जिस किसी ने भी दीपक का गर्दन कटा शव देखा तो उनकी रूहू कांप उठी। वही किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने की मांग की।

---
प्रेम संबंध और रंजिश समेत कई बिंदु पर पुलिस की जांच चल रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। दीपक के सिर की भी तलाश में रात में पुलिस की टीम लगी है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम लगी हुई है।
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed