{"_id":"6a4e751c0b1552e1290d14f0","slug":"people-were-enraged-by-the-former-chairmans-post-they-gathered-at-his-residence-raised-slogans-and-created-a-commotion-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112830-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व चेयरमैन की पोस्ट से भड़के लोग, आवास पर पहुंच कर नारेबाजी किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व चेयरमैन की पोस्ट से भड़के लोग, आवास पर पहुंच कर नारेबाजी किया हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना के पूर्व चेयरमैन डॉ. नरेंद्र चंद्रा द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर छवि धूमिल करने और भ्रामक जानकारी फैलाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद नाराज लोगों ने पूर्व चेयरमैन के घर के सामने जाकर नारेबाजी कर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस संबंध में पूर्व चेयरमैन के खिलाफ तहरीर देने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल पुलिस ने तहरीर नहीं ली है। सीओ ने शाम को दोनों पक्षों को बुलाया है।
पूर्व चेयरमैन डाॅ. नरेश चंद्रा ने अपनी फेसबुक आईडी पर दो दिन पहले रामनगर के रिसोर्ट में सेक्स रैकेट पकड़े जाने की अखबार में प्रकाशित खबर को टैग करते हुए लिखा था कि चर्चा है कि मवाना की सेना भी इसमें शामिल थी।
इसी को लेकर कुछ दिन पहले रामनगर जन्मदिन मनाने गए युवकों ने रोष व्यक्त किया। पूर्व चेयरमैन पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सुभाष चौक से निपुण चौहान के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए डा. नरेश चंद्रा के आवास पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी इनके बीच पहुंचे और समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मवाना निवासी दीपेंद्र मावी ने तहरीर देने का प्रयास किया। वहीं डा. नरेश चंद्रा का कहना है कि उन्होंने किसी का कोई नाम नहीं लिखा है। सीओ के कहने पर यह भी डाल दिया कि इसमें मवाना के लोग नहीं थे। जिस प्रकार आज उनके आवास पर हंगामा किया गया है, इसके संबंध में आला अधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों को इस संबंध में बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को निपटाया जाएगा।