फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People warned of escape and this case is related to two communities in Saharanpur

पलायन की चेतावनी और घरों पर चिपकाएं 'मकान बिकाऊ के पोस्टर', दो समुदाय से जुड़ा है मामला

Tue, 30 Apr 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
People warned of escape and this case is related to two communities in Saharanpur
घरों पर चिपकाएं मकान बिकाऊ के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में ग्राम दाबकी के निकट शुभ सिटी कॉलोनी में तीन दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट ने तूल पकड़ लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। दहशत में एक पक्ष के लोगों ने पलायन की चेतावनी देकर घरों पर बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। मामला पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। अधिकारी मामले को शांत करने के लिए अब आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाबकी के निकट शुभ सिटी के नाम से नई कॉलोनी बनी है। जहां अभी तक न तो सड़क है और न ही बिजली की लाइन हैं। लोगों ने बल्लियों को खंभे के रूप में इस्तेमाल कर घरों तक बिजली पहुंचाई है। इसी कॉलोनी में मदनलाल समेत अन्य परिवार भी रहते हैं। गत शुक्रवार (26 अप्रैल) रात लगभग आठ बजे ग्राम दाबकी का एक युवक ट्रैक्टर लेकर मदनलाल के घर के सामने से गुजरा। मदनलाल के घर के बाहर लगा विद्युत केबल ट्रैक्टर में उलझकर टूट गया। जिस पर मदन लाल ने विरोध जताया, तो ट्रैक्टर चालक भड़क उठा और उसके साथ बैठे व्यक्ति को गांव भेजकर साथियों को बुलाकर लाने के लिए कहा। इसके अलावा उसने कई लोगों को कॉल करके बुला लिया। मदनलाल का आरोप है कि करीब 30 लोगों ने एकत्रित होकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मदनलाल ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने देहात कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मात्र 200 मीटर पर डायल 100 की गाड़ी खड़ी रहती है, लेकिन आठ बजे की सूचना देने के बावजूद पुलिस रात 10 बजे उनके पास पहुंची और कार्रवाई करने की बजाय उनसे ही आकर कह रही है कि उनकी अब लड़ने की उम्र नहीं है, जबकि उनकी ही पिटाई की गई। तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने से मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। अभी तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं 
शुभ सिटी में नए मकान बनाकर रहने वाले लोग इस घटना के बाद से दहशत में हैं। उन्होंने अपने मकानों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। अब अंधेरा होने के बाद घर से निकलने में खतरा महसूस कर रहे हैं। मदन लाल कहते हैं कि आरोपी लगातार उनको धमकी दे रहे हैं, घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। बच्चे उस दिन के बाद से गुमसुम हैं। ऐसी हालत में यहां पर रहना खतरे से खाली नहीं है। उनका यहां से चले जाना ही ठीक है। इसलिए उन्होंने अपने नए मकान पर बिकने के लिए पोस्टर चिपका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर कुसुम कहती हैं कि यहां पर पहले से ही असामाजिक तत्वों का बोलबाला रहा। रात में डेढ़ बजे असामाजिक तत्व आकर अभद्रता करते रहे, लेकिन अब तक वह स्थिति सुधर जाने की उम्मीद में रहते रहे। गत 26 अप्रैल को मोहल्ले में हुई घटना के बाद अब यहां रहना सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। कुछ लोगों की हरकत के बाद यहां रहना मुश्किल है। इसलिए उन्होंने भी अपना मकान बेचने का मन बना लिया है और मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया है। नया मकान बना रहे सुधीर तो इस घटना के बाद से इतना डरे हुए हैं कि उन्होंने मकान का निर्माण बीच में ही रोक देने का मन बना लिया है। वह कहते हैं कि वह शांति से अपने परिवार की गुजर-बसर करना चाहते हैं। यहां तो झगड़ा कभी भी हो सकता है, वह इस मकान को बेचेंगे। पास में ही रहने वाले राम सिंह राणा कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि यहां ऐसा माहौल है। अब तक असामाजिक लोग यहां शराब पीकर, जुआ खेलते थे और हंगामा करते थे, लेकिन अब तो हद हो गई। यहां से मकान बेचना ही ठीक है। रोज-रोज कौन झगड़ा करेगा और पुलिस के चक्कर काटेगा।

कैराना बनाने की दी धमकी
पीड़ित मदनलाल का कहना है कि उन पर हमला करने के लिए पहुंचे लोगों ने खुलेआम चेतावनी दी कि वह इस क्षेत्र को कैराना बना देंगे। उनका रास्ता बंद कर दिया जाएगा, दीवार बनाकर आना-जाना रोक दिया जाएगा। उनकी जमीन पर ही मकान बना हुआ है, यहां नहीं रहने दिया जाएगा। 

नहीं करने दिया जाएगा पलायन : पार्षद के पति 
क्षेत्रीय पार्षद के पति सुरेंद्र धवन का कहना है कि दो पक्षों में छोटी सी बात पर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। किसी को भी पलायन नहीं करने दिया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। 

मामले में कार्रवाई कराई जाएगी : एसएसपी 
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तहरीर आ गई है। उन्होंने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed