फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People upset with dairy operators put up house-for-sale posters on their homes.

Meerut News: डेयरी संचालकों से परेशान लोगों ने घरों पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर

Wed, 03 Dec 2025 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
People upset with dairy operators put up house-for-sale posters on their homes.
सरधना। मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में डेरी संचालकों द्वारा की गई गंदगी के का विरोध करते स्थानीय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में डेयरी संचालकों की मनमानी से परेशान लोग नालियों में गोबर बहाने के कारण लगातार बढ़ रही बदबू और गंदगी से त्रस्त हैं। इससे परेशान होकर एक दर्जन से अधिक परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए। लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई।
मोहल्ला निवासी याकूब, इरशाद, दीन मोहम्मद, नूर इलाही, यामीन, लुकमान, राशिद, शमशाद, रहमान, नौशाद, शादाब, जाहिद, खालिद, शाहिद आदि का कहना है कि मोहल्ले की नालियों में डेयरी संचालक बेझिझक गोबर बहा रहे हैं। नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव हो गया है और बदबू फैली हुई है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे डेंगू-मलेरिया जैसे रोगों का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कई बार नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू, गंदगी और स्वास्थ्य जोखिमों के चलते अब लोग मजबूरी में घर बेचने को तैयार हैं। पड़ोसियों ने बताया कि 15 दिनों में गंदगी के चलते दो हादसे हो चुके हैं। करीब 15 दिन पहले शमीम नामक महिला फिसलकर गिर गई थी, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। सोमवार को छह वर्षीय हिफ्जा ट्यूशन जाते समय फिसलकर चोटिल हो गई। लोगों ने बताया कि तहसील दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर में अवैध डेयरी से बढ़ा प्रदूषण, लोग परेशान
नई बस्ती, कालंद रोड स्थित अवैध डेयरी से फैल रहे प्रदूषण ने स्थानीय निवासियों का जीना दुश्वार कर दिया है। आरोप है कि डेयरी से रोजाना सैकड़ों भैंसों का गोबर और दूषित अपशिष्ट खुले नाले व सड़क पर छोड़ा जा रहा है। इससे नाला पूरी तरह जाम हो गया है। सड़क पर कीचड़, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू व मलेरिया जैसे रोगों का खतरा गहरा गया है। निवासियों का कहना है कि डेयरी संचालक से शिकायत करने पर वह बदसलूकी करता है और धमकियां देता है। कई परिवार भय और परेशानी के कारण अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाकर जाने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि संचालक नगर पालिका को प्रति भैंस पांच रुपये देने की बात कहकर कार्रवाई से बचने का दावा करता है। मामले में आजाद अधिकार सेना ने हस्तक्षेप किया है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। संगठन ने डीएम और एसएसपी से अवैध डेयरी पर तत्काल कार्रवाई, नाले की सफाई, गोबर निस्तारण व्यवस्था सुधारने और पीड़ितों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

बयान....
एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए पालिका को निर्देश दिए गए हैं। मोहल्ले में जल्द सफाई बहाल की जाएगी और गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

सरधना। मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में डेरी संचालकों द्वारा की गई गंदगी के का विरोध करते स्थानीय

सरधना। मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में डेरी संचालकों द्वारा की गई गंदगी के का विरोध करते स्थानीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed