फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People told Imran Masood, Yogi government helped

Meerut News: इमरान मसूद से बोले लोग, योगी सरकार ने की मदद

Tue, 17 Sep 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
People told Imran Masood, Yogi government helped
मेरठ। सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर सियासत चमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि आप कांग्रेस के सांसद हो, पीड़ितों को क्या देंगे और क्या घोषणा करेंगे। कुछ ने कहा कि मुसलमान समाज कांग्रेस का पक्का वोटर रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उसे केवल ठगा है। लोग बोले-योगी सरकार अच्छा कार्य कर रही है, हमें आपकी जरूरत नहीं है। इस हादसे के बाद योगी सरकार और जिला प्रशासन ने पूरा साथ दिया है। दूसरे दल के नेता यहां सिर्फ राजनीति करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


गहमागहमी बढ़ी तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी। लोगों के आक्रोश पर इमरान ने कहा कि 200 किमी. दूर से दर्द में शरीक होने आया हूं, मदद जरूर करूंगा। पार्टी स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद हादसा है, पूरा का पूरा परिवार तबाह हो गया। उनकी भैंसें भी चली गईं और ऐसा कोना भी नहीं बचा कि कहीं सिर भी छिपा लें। इनका तो सब कुछ तबाह हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार को इतना तो करना ही चाहिए कि इनका आशियाना बन जाए और रोजगार की भी व्यवस्था हो जाए। एक झटके में इनका सबकुछ तबाह हो गया। प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विशाल वशिष्ठ, रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ है। एक व्यक्ति वहां राजनीति कर रहा था, जिसको लोगों ने दौड़ा लिया था। बताया जा रहा है कि वह बसपा कार्यकर्ता था। - इमरान मसूद, सांसद सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed