{"_id":"68935206d21d6d8ef5088333","slug":"people-of-jain-community-gathered-for-lord-shantinath-worship-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138278-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शांतिनाथ पूजन में उमड़े जैन समाज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शांतिनाथ पूजन में उमड़े जैन समाज के लोग
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..असौड़ा हाउस जैन मंदिर में शांति पाठ करते जैन समाज के लोग......संवाद
- शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में चल रहे शांतिनाथ विधान के 14वें दिन जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की पूजा की गई। संगीतमय कार्यक्रम के साथ पूजा-अर्चना की गई।
जिनालय में जिनेंद्र देव का अभिषेक एवं विश्व की सुख-समृद्धि कामनार्थ शांतिधारा की गई। जिसमें सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य राजीव जैन, निशा जैन, साहिल जैन, रमाकांत जैन, राखी जैन, उज्जवल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। अभिषेक एवं शांतिधारा के उपरांत इंद्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजा के साथ ही अष्ट द्रव्यों से भगवान शांतिनाथ की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धापूर्वक विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याणक, मोक्ष कल्याणक की कामना से प्रभु के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ का जयघोष किया, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया। महाअर्घ्य समर्पण, शांतिपाठ एवं विसर्जन विधि के साथ पूजन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जिनेंद्र देव की मंगल आरती उतारी और भगवान शांतिनाथ का ध्यान, स्मरण कर पुण्य का संचय किया। इस दौरान शास्त्र वाचन कार्यक्रम में शामिल होकर श्रावक-श्राविकाओं ने जिनवाणी का श्रवण कर धर्म लाभ लिया। भगवान आदिनाथ व शांतिनाथ की संगीतमय मंगल आरती उतारी गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विनोद जैन, मनोज जैन, हेमचंद जैन, अमित जैन, पीयूष जैन, नवीन जैन, पंकज जैन, मुकेश जैन, शोभा जैन, पूनम जैन आदि रहे।