{"_id":"6afb2f2935689f75c205e88f","slug":"people-from-the-womans-maternal-family-entered-the-house-and-beat-her-meerut-news-c-73-1-mct1008-109434-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, तमंचा दिखाकर धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, तमंचा दिखाकर धमकी दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव मैनापूठी निवासी गुलिस्ता पत्नी जुल्फिकार के साथ घर में घुसकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी तमंचा दिखाकर मौके से भाग गए।
पीड़िता गुलिस्ता ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम वह अपने घर पर बैठी थी। इसी बीच उसके मायके पक्ष के लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी तमंचा दिखाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।