{"_id":"5ca8e595bdec221414549159","slug":"people-from-manoharpur-village-in-saharanpur-say-that-if-not-development-then-do-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, कहा- विकास नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश, कहा- विकास नहीं तो वोट नहीं
Sat, 06 Apr 2019 11:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास न होने से खफा गांव मनोहरपुर के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी देकर प्रदर्शन किया है। गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने की वजह से लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने विकास नहीं तो वोट भी नहीं, वोट मांगकर शर्मिंदा न करें का बैनर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सहारनपुर के गांव मनोहपुर के लोगों ने गांव में कई जगह बैनर लगाकर लिख दिया कि विकास नहीं तो वोट नहीं, वोट मांगकर शर्मिंदा न करें। ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। सतीश कुमार, विकास सैनी, सचिन सैनी, अंकित सैनी, दीपक सैनी, अनुराग, अरविंद, आशीष, गौरव ने कहा कि उनके गांव में बिल्कुल भी विकास कार्य नहीं हुआ है। गांव का मुख्य मार्ग टूटा पड़ा है। गांव में पानी की निकासी नहीं है, जिस कारण जगह-जगह पानी भरा रहता है। इस कारण गांव में बीमारियां फैल रही हैं। किसी भी राजनीतिक दल ने उनके गांव की सुध नहीं ली। चुनाव से पहले वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हें भुला दिया जाता है। उनके गांव से ही दस अन्य गांव का रास्ता जाता है। इस मार्ग की पुलिया भी टूटी पड़ी है। इसलिए ग्रामीण सामूहिक रूप से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/