फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People entered a trader's shop in Sadar Bazar and beat him up

मांग हुई पूरी...सर्विस रोड का निर्माण शुरू

Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
People entered a trader's shop in Sadar Bazar and beat him up
मोदीपुरम (मेरठ)। सात साल से चली आ रही सर्विस रोड के निर्माण की मांग मंगलवार को पूरी हो गई। पांच कॉलोनियों के सामने इस रोड की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के बाद सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर अंसल टाउन, अक्षयपुरम, मेरठ वन, अंसल कोर्टयार्ड व दूसरी ओर एसडीएस ग्लोबल हाॅस्पिटल के पास अक्षरधाम कॉलोनी के सामने सर्विस रोड न होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। वर्ष-2018 से लोग सर्विस रोड की मांग करते हुए कभी धरना तो कभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे थे। सर्विस रोड नहीं होने से इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को गलत दिशा से आना-जाना पड़ता था। इस कारण हादसे भी हो रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के सामने भी अंसल टाउन कॉलोनी निवासी मोनिका पुंडीर सहित अन्य लोगों ने सर्विस रोड की मांग की थी। इसके बाद मेडा ने सर्विस रोड की नपाई की और एनएचएआई ने अतिक्रमण हटवाया। लेकिन, फिर भी सर्विस रोड का काम शुरू नहीं हो सका था। हाल ही में कॉलोनी के लोगों ने फिर से सर्विस रोड की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एनएचएआई ने अंसल हाउसिंग ग्रुप को पत्र भेजकर सर्विस रोड का निर्माण कराने के निर्देश दिए। आखिरकार मंगलवार को अंसल टाउन के मुख्य गेट के सामने सर्विस रोड निर्माण का शुरू करा दिया गया। मेंटेनेंस मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि लगभग 200 मीटर की सर्विस रोड का निर्माण होगा। मुख्य गेट से बीकानेर वाला और दूसरी ओर महिंद्रा कंपनी शोरूम के सामने तक रोड बनेगी। बाकी मुख्य गेट के सामने करीब 25 मीटर रोड बनेगी।


------
सर्विस रोड बननी शुरू हो गई है। बीकानेर वाला से लेकर अंसल कोर्टयार्ड तक की मांग थी, जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वह मांग करते रहेंगे। जल्द ही डीएम और एनएचएआई के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। -अजीत चौधरी, अध्यक्ष अंसल कोर्टयार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed