{"_id":"680807674beb9d6be40b5af4","slug":"people-entered-a-traders-shop-in-sadar-bazar-and-beat-him-up-meerut-news-c-72-1-mrt1061-132267-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
मेरठ। सदर बजार में मंगलवार दोपहर स्कूटी टकराने को लेकर हमलावरों ने व्यापारी की दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। व्यापारी ने हमलावरों पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
सदर थाना क्षेत्र के कैंट निवासी मनुज गर्ग ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बॉम्बे बाजार में दुकान है। व्यापारी के अनुसार दोपहर के समय कर्मचारी सोनू गिरी उनके घर से वापस स्कूटी से आ रहा था। इसी बीच दो स्कूटी सवार चार युवकों ने कर्मचारी की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसके बाद चारों युवकों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद आठ हमलावर उनकी दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए दुकान पर पथराव कर दिया। पथराव में एक अन्य कर्मचारी संदीप कश्यप भी चोटिल हो गया। वहीं दुकान के शीशे व दरवाजे टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।