फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people complained to SSP againest love jihad in meerut

लव जिहाद के खिलाफ फिर उठी आवाज, एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा 

Sat, 17 Nov 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 17 Nov 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
people complained to SSP againest  love jihad in meerut

यूपी के मेरठ में शुक्रवार को खरखौदा के ग्रामीणों ने एसएसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लव जेहाद चल रहा है। यहां दूसरे समुदाय के युवक नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाते हैं और धर्मांतरण कराकर शादी कर रहे हैं। हाल ही दूसरे समुदाय के चार लोग 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर ले गए। इसकी शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।

विज्ञापन


बसपा नेता दारासिंह प्रजापति के नेतृत्व में खरखौदा क्षेत्र के करीब 200 लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के अनुसार बीती 10 नवंबर को 15 वर्षीय किशोरी को लिसाड़ीगेट के सैफुल्ला और फैजान अगवा कर ले गए। 
विज्ञापन


इसमें गांव के युवक आफताब एवं जिशान ने आरोपियों की मदद की। पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि दूसरे समुदाय के युवक किशोरी का धर्मांतरण करा सकते हैं। इसके चलते तनाव की स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी दूसरे समुदाय के लोग इस तरह की वारदात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि खरखौदा से कई नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया जा चुका है। इसको लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मुकदमा नामजद होने के बावजूद खरखौदा पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने एसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed