फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people came from Haryana and Uttrakhand for oxygen cylinders

सड़कों पर भटके तीमारदार, सिर्फ 15 टन हुई ऑक्सीजन गैस आपूर्ति

Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
people came from Haryana and Uttrakhand for oxygen cylinders
हरियाणा, उत्तराखंड से भी तीमारदार ऑक्सीजन लेने पहुंचे
विज्ञापन

मेरठ। ऑक्सीजन की कमी से जहां शहरवासियों को दिक्कत हो रही है। वहीं, दूसरी ओर अन्य राज्यों से भी लोग बिजौली स्थित प्लांट पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, उन्हें मायूस होकर ही प्लांट से वापस जाना पड़ रहा है। शनिवार को भी शाम पांच बजे तक मेरठ को मात्र 15 टन ही ऑक्सीजन गैस मिल सकी। इससे सिर्फ बिजौली और मोहिउद्दीनपुर प्लांट से आपूर्ति हो सकी।
शनिवार रात हरियाणा और उत्तराखंड के ऋषिकेश से लोग मरीजों का पर्चा लेकर बिजौली स्थित प्लांट पर पहुंचे लेकिन किसी को भी ऑक्सीजन नहीं मिली। इससे लोग काफी परेशान होकर लौटने लगे। यही हाल पूूरे दिन शहरवासियों का रहा। एडीएम सिट और ऑक्सीजन गैस आपूर्ति के नोडल अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एक मई की शाम पांच बजे तक 24 घंटों में कुल 2962 ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन

इसमें बिजौली प्लांट को पांच टन जिससे 1459 सिलिंडर की आपूर्ति और मोहिउदद्दीनपुर स्थित कंसल गैस एजेंसी को दस टन जिससे 1503 सिलिंडर की आपूर्ति हुई है। एक तरफ प्रशासन ने अग्रवाल गैस एजेंसी को आम लोगों के लिए सिलिंडर देने का दावा किया हुआ है, लेकिन 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड के अनुसार गैस नहीं दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद निवासी बिशन राम अपने मरीज की रिपोर्ट लेकर गिडगिडाता रहा, लेकिन एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला। वहीं, ऋषिकेश से चलकर आए धर्मेंद्र कुमार भी मरीज का पर्चा लिए ऑक्सीजन की आस में गेट पर बैठे रहे। प्रयास सफल न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed