{"_id":"6a256f15b13398e02505bf08","slug":"penance-begins-to-give-the-status-of-mother-nation-to-cow-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112564-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए तपस्या शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए तपस्या शुरु
विज्ञापन
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए तपस्या करते महंत। (स्त्रोत श्रद्धाल) फलावदा।
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए कस्बे के काले सिंह मंदिर परिसर में गुरु गोरखनाथ जाहरवीर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय अलौकिक धार्मिक अनुष्ठान के सातवें दिन महंत गुरु विक्रम भगत कठिन अग्नि तपस्या कर रहे हैं।
सातवें दिन महंत गुरु विक्रम भगत द्वारा गोमाता को फूल-माला पहनाकर, तिलक लगाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहुतियां प्रदान की। श्रद्धालुओं ने महंत को माला पहनाई और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। महंत पूर्ण निष्ठा के साथ अग्नि तपस्या में लीन हो गए। कार्यक्रम स्थल पर महंत के चारों तरफ धधकती अग्नि के बीच एक चक्र के केंद्र में बैठकर इस भीषण गर्मी में तपस्या कर रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर चारों ओर स्लोगन लिखी तख्तियां लगी हुई हैं जिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र के साथ उनकी मांगें अंकित की गई हैं। तपस्या देखने, आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, देवदत्त सैनी, अजय शर्मा, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, बिरजू पालीवाल, विवेक कुमार सैनी, कथावाचक आचार्य बृजमोहन बिश्नोई, मनोज जाटव, योगेंद्र कुमार, रितुराज सैनी आदि मौजूद थे।