फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pehle hi din dharaam hui traffic vyavasta

पहले ही दिन धड़ाम हुई ट्रैफिक व्यवस्था, शहर में बनी रही जाम की स्थिति

Tue, 31 Jul 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jul 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
pehle hi din dharaam hui traffic vyavasta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था की पहले ही दिन पोल खुल गई। दिल्ली और हापुड़ रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। इस कारण सोमवार को वहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शिकायत आने पर एसएसपी ने कई जगहों पर शाम को बैरिकेडिंग हटवा दी। एसएसपी ने सदर बाजार, लालकुर्ती, देहलीगेट, रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, लिसाड़ीगेट और मेडिकल पुलिस को निर्देश दिए कि लोगों की समस्या और कांवड़ियों की संख्या को देखते बैरिकेडिंग की जाए। पुलिस ने कई जगहों पर फिलहाल ड्रम रखे हैं, ताकि बाइक व कार निकल सके। एसएसपी ने बताया कि एक अगस्त से दिल्ली और हापुड़ रोड वनवे करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


नहीं दिखे कांवड़िए
शहर में दिल्ली व हापुड़ रोड पर सोमवार को कांवड़ियां नहीं दिखे। बैरिकेडिंग होने के चलते बेगमपुल, सोतीगंज, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी पर जाम रहा। वहीं, हापुड़ रोड पर बेगमब्रिज, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डे पर जाम लगा रहा। वहीं थाना पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में जाम खुलवाती रही। पुलिस की मानें तो एक अगस्त से बैरिकेडिंग लगनी चाहिए थी। वहीं शाम छह बजे केसरगंज, ईदगाह चौराहा और हापुड़ रोड पर कई जगह से बैरिकेडिंग खोलनी पड़ी। 
विज्ञापन


व्यवस्था चुस्त होनी चाहिए
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने सीओ और थानेदारों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। कांवड़िए आते ही दिल्ली व हापुड़ रोड को वनवे कर दिया जाए। इस व्यवस्था को सीओ और थानेदार खुद जाकर देखें। व्यवस्था चुस्त होनी चाहिए। एसपी सिटी और एसपी देहात भी इसकी मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed