फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pedestrians got electric shocks due to electric current in pole

खंभे में करंट उतरने से राहगीरों को लगे झटके

Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians got electric shocks due to electric current in pole
सरधना। नगर के चौक बाजार में मंगलवार को खंभे में करंट उतरने से अफरा-तफरी मच गई। करंट की चपेट में आने से कई राहगीरों को झटके लगे। घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल बन गया और गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

बताया गया कि बाजार से गुजर रहा एक व्यक्ति जैसे ही विद्युत खंभे के पास पहुंचा तो उसे जोरदार करंट का झटका लगा। उसका शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने आरोप लगाया कि कई बार खंभों में लटकते तारों और खराब फिटिंग की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता आरके मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

विरोध कर रहे लोगों को जेई ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य के चलते चौक बाजार और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही। खंभे की खराबी दूर होने के बाद सप्लाई को पुनः सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed