{"_id":"6a71e9863640f148070d6a19","slug":"pearl-designs-mirror-work-and-resin-bangles-are-a-big-hit-meerut-news-c-72-1-mct1005-157285-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खूब भा रही पर्ल डिजाइन, मिरर वर्क और रेजिन की चूड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खूब भा रही पर्ल डिजाइन, मिरर वर्क और रेजिन की चूड़िया
विज्ञापन
हरियाली तीज के लिए तैयार बाजार, आकर्षक रंग और डिजाइनों वाली चूड़ियां बाजार में आईं
साथ मल्टीकलर सेट की भी बढ़ी मांग
बुजुर्ग महिलाएं पसंद कर रही कांच की चूडियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज की तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार 15 अगस्त को यह त्योहार है। महिलाओं के लिए चूड़ियों का बाजार सज गया है। उम्र के हिसाब से चूडियों का डिवाइन और वैरायटी पसंद की जा रही है। बुजुर्ग महिलाएं अधिकांश कांच की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। नवविवाहिताओं को पर्ल डिजाइन, मिरर वर्क और रेजिन की चूड़ियां भा रही हैं।
शारदा रोड, सदर, आबूलेन और प्रमुख बाजारों में खासी रौनक है। श्रंगार के सामन की दुकानों पर तीज के लिए आकर्षक डिजाइनों में चूड़ियां आईं हैं। बहुत सी महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां खरीद रही हैं। आबूलेन स्थित एक दुकान के संचालक अनुज ने बताया कि बुजुर्ग महिलाएं अधिकांश हरे रंग की कांच की चूड़िया अधिक पसंद कर रही हैं। इसमें भी कई कलर और डिजाइन उपलब्ध हैं। जैली, रैक्सीन और वुडन चूड़ियां भी खूब बिक रही हैं। ऑक्सीडाइज्ड बैंगल सेट भी महिलाओं को खूब भा रहा है।
शारदा रोड स्थित श्रृंगार की दुकान संचालक अंकित ने बताया कि इस बार पर्ल डिजाइन चूड़ियां, मिरर वर्क चूड़ियां, कुंदन चूड़ियां और रेजिन की चूड़ियों की मांग अधिक है।नवविवाहिता इन्हें अधिक खरीद रही हैं। कई दुकानों पर ग्राहकों की पसंद के अनुसार रंग और डिजाइन मिलाकर कस्टम सेट भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चूड़ियों के दाम :
जैली वाली चूड़ियां - 150 प्रति सेट
रैक्सीन वाली चूड़ियां - 250 रुपये
वुडन वाली चूड़ियां - 250 रुपये
ऑक्सीडाइज्ड बैंगल सेट - 300 से 450 रुपये
स्टोन वर्क चूड़ियां - 350 से 600 रुपये
कुंदन बैंगल सेट - 500 से 900 रुपये
पर्ल (मोती) डिजाइन चूड़ियां - 300 से 550 रुपये
मिरर वर्क चूड़ियां - 250 से 500 रुपये
रेजिन डिजाइनर बैंगल - 350 से 650 रुपये
कांच की चूड़ियां - 80 से 200 रुपये तक बिक रहीं हैं।