फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patient's car attacked, vandalized and set on fire

Meerut News: मरीज की कार पर हमला, तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास

Sat, 08 Apr 2023 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Patient's car attacked, vandalized and set on fire
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव में बृहस्पतिवार रात ठेले में कार की टक्कर लगने पर वहां मौजूद युवकों ने कार सवार लोगों के साथ मारपीट की। घेराव कर कार में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की गई, जबकि कार में कैंसर से पीड़ित मरीज को ऑक्सीजन लगी हुई थी। हमलावरों ने कार सवार एमबीबीएस के छात्र को बंधक बना लिया, जबकि बाकी लोग वहां से जान बचाकर निकल गए। पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को मुक्त कराया। कार सवार लोगों ने तीन लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव लोई निवासी फरहान पुत्र मेहरबान ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार रात पिता की तबीयत अचानक खराब होने उन्हें कार से उपचार के लिए मेरठ लेकर जा रहे थे। उन्हें ऑक्सीजन लगाई हुई थी। मेरठ जाते समय कार में उसके साथ भाई इमरान, बुरहान व भतीजा आदिल भी था।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास एक ठेले से उनकी कार की टक्कर लग गई। आरोप है कि लोगों की भीड़ ने कार सवारों को नीचे उतारकर बुरी तरह पीटा। वहीं, भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पिता की बीमारी का हवाला देकर छोड़ने की मिन्नत की, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। वृद्घ की हालत बिगड़ती देख कार सवार वहां से किसी तरह जान बचाकर निकले तो भीड़ ने आदिल को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ व एसएसपी से शिकायत करने के बाद सरूरपुर व सरधना पुलिस ने बंधक बनाए गए आदिल को बंधनमुक्त कराया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने कार में रखे तीन लाख रुपये भी लूट लिए। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, दूसरे पक्ष से घायल कुलदीप ने तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पहले पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं सकी थी।


वर्जन...
घटना की जांच की जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। लूट के संबंध में भी जांच की जा रही है। जांच के बाद लूट की घटना दर्ज की जाएगी। आरोपियों की पहचान की जा रही है। -ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ, सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed