फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patient dies during treatment, family members create ruckus at nursing home

Meerut News: इलाज के दौरान मरीज की मौत परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा

Mon, 16 Dec 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Patient dies during treatment, family members create ruckus at nursing home
मवाना। मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ पॉलिक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी हर्ष (18) की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। देर शाम तक शव नर्सिंग होम में ही रखा हुआ था।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने पर हर्ष पुत्र स्व. बबली को रविवार की सुबह 11 बजे मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धार्थ पॉलिक्लीनिक एवं नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दोपहर 3:00 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि कंपाउंडर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हर्ष की तबीयत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप था कि इंजेक्शन लगाने के बाद कंपाउंडर गायब हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ नर्सिंग होम में पहुंच गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। देर शाम तक हर्ष का शव नर्सिंग होम में ही रखा हुआ था। परिजनों किसी रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नर्सिंग होम के डाॅ. सिद्धार्थ बंसला ने बताया कि हर्ष की मौत लापरवाही से नहीं हुई है। लापरवाही का आरोप निराधार है। हर्ष को उल्टी हो रही थी। उल्टी रोकने के लिए इंजेक्शन लगाया गया था। सीटी स्कैन कराया था, जिसमें ब्रेन हेमरेज आया था। हर्ष की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जो पॉलिटेक्निक से पढ़ाई कर रहा था। यूपी पुलिस की भी परीक्षा उसने दी थी। हर्ष की मौत से मां रीता का रोकर बुरा हाल था। वह बेटे के शव को देखकर बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजन उन्हें संभालने में लगे थे। हर्ष के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। बाद में दोनों पक्षोें में समझाैता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed