फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   patience is a splinded way to secure atmosphere

संयम ही पर्यावरण की सुरक्षा करने का सर्वश्रेष्ठ साधन

Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
patience is a splinded way to secure atmosphere
भक्तामर विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 27वें दिन बुधवार को सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री द्वारा मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य, स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का माणिकचंद, शांतिधारा माणिक चंद, उत्कर्ष जैन, पीयूष जैन मेरठ, सूरज, आरु जैन, नीरज जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मंजू जैन, शिल्पी, झलक, पलक जैन ने किया। ब्रह्मचारिणी सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आज 111 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ आशु जैन, वीरेंद्र जैन शिक्षक हस्तिनापुर ने संस्कृत भाषा में किया। आज विधान के मध्य रानी जैन एवं चंचल ने भजन प्रस्तुत किया। पूज्य गुरुवर श्री निर्वाण भूषण जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि संयम ही पर्यावरण की सुरक्षा करने का सर्वश्रेष्ठ साधन है। कुछ नियम अपनाकर हम संयम के साथ ही वातावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। यदि हम पृथ्वी का दोहन न करें, पानी बर्बाद न करें, वायु में प्रदूषण न फैलाएं, अग्नि का जरूरत भर ही इस्तेमाल करें तो हमारे संयमित जीवन से इन सबकी रक्षा हो सकती है। जिससे भयावह परिणामों से बच सकते हैं। आज के विधान का विसर्जन सुरेश सुराणा ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कमला देवी, आशा देवी ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुशीला ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन आशु जैन हस्तिनापुर द्वारा किया गया। यहां मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम जैन आदि समेत क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, अनिल जैन, अरुण जैन मुजफ्फरनगर, धनप्रकाश जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed