फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passers-by are troubled due to waterlogging in Nawabgarh, the road is getting damaged

नवाबगढ़ी में जलभराव से राहगीर परेशान, क्षतिग्रस्त होने लगी सड़क

Fri, 12 Sep 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Passers-by are troubled due to waterlogging in Nawabgarh, the road is getting damaged
सरधना। नवाबगढ़ी रोड पर निकासी नहीं होने से मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। ग्रामीण
सरधना। नवाबगढ़ी गांव में लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे दूषित पानी मुख्य मार्ग पर भरने लगा है। जलभराव के चलते सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव नवाबगढ़ी में नवोदय विद्यालय के सामने आबादी क्षेत्र में दूषित पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। इसके चलते कचरे से पूरी तरह जाम हैं। गांव का गंदा पानी मुख्य सड़क पर फैल रहा है। बीते एक महीने से हालात और भी बदतर हो गए हैं। जलभराव के चलते राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं सड़क भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

झिटकरी गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा गांव के आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed