{"_id":"5ec197128ebc3e90322f3019","slug":"passenger-train-will-run-today-after-58-days-city-news-mrt482213079","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 दिन बाद आज चलेगी यात्री ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 दिन बाद आज चलेगी यात्री ट्रेन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के बाद से बंद यात्री ट्रेनें आज 58 दिन बाद फिर से शुरू होंगी। सिटी स्टेशन पर फिर से ट्रेनों के हॉर्न और एनाउंसमेंट सुनाई देंगे। सोमवार को सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से बिहार के अररिया स्टेशन के लिए शाम चार बजे श्रमिक स्पेशन ट्रेन रवाना होगी। 22 कोच की इस ट्रेन में लगभग 1800 श्रमिक यात्रा करेंगे। रविवार शाम डीएम अनिल ढींगरा के निर्देशन में अधिकारियों ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
रवानगी से पहले स्टेशन और ट्रेन को सैनिटाइज करा दिया गया है। स्टेशन पर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें ट्रेन में बैठाया जाएगा। इस व्यवस्था को बनाने में एमडीए सचिव प्रवीणा, एडीएम वित्त सुभाष चंद आदि मौजूद रहेंगे।
सुबह 9 बजे से मिलेगा प्रवेश
स्टेशन पर सुबह 9 बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम श्रमिकों की जांच शुरू करेगी। सभी का पता नोट करने के बाद ही ट्रेन में बैठाया जाएगा। उनकी सूची अररिया स्टेशन पर भी भेजी जाएगी। वहां गिनती कर उन्हें उतारा जाएगा। इसके बाद उनके घरों को रवाना किया जाएगा। सभी श्रमिकों को फोन पर सूचना दे दी गई है, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन एमडीए के कंट्रोल रूम में कराया था। स्टेशन पर इन्हें खाने का पैकेट, फल, दो बोतल पानी, सैनिटाइजर किट दी जाएगी। स्टेशन पर सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोच तक पहुंचना होगा। ट्रेन के अंदर भी एक सीट छोड़कर बैठना होगा।
विज्ञापन
सात जिलों के 1868 यात्री
अररिया के लिए जाने वाली ट्रेन में सात जिलों के कुल 1868 यात्री होंगे। इसमें भागलपुर, कटिहार, लखीसराय, मुंगेर, पूर्णिया और सुपौल जिले के श्रमिक होंगे। वहीं 19 मई (मंगलवार) सिटी स्टेशन से मोतिहारी के लिए ट्रेन का संचालन होगा। इसमें बिहार के 28 जिलों के 1778 श्रमिक होंगे। इसमें बिहार की राजधानी पटना सहित छपरा, मधुबनी, वैशाली आदि प्रमुख जिलों के श्रमिक होंगे।
24 घंटे में 1357 किमी का सफर
रेलवे ने ट्रेन नंबर 04098-श्रमिक स्पेशल को मेरठ से अररिया के लिए चलाने की अनुमति दी है। यह ट्रेन मेरठ से शाम चार बजे चलकर अगले दिन शाम चार बजे अररिया स्टेशन पहुंचेगी। 1357 किमी का सफर श्रमिकों को बैठकर करना होगा। इसमें जनरल के 20 और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच हैं। इन 22 कोच में सिर्फ 1100 यात्री ही सफर कर सकते हैं। अब देखना ये होगा कि प्रशासन अन्य श्रमिकों की व्यवस्था कैसे करेगा।