{"_id":"6aa014d17e4a04e7f50f7b6e","slug":"paryushan-mahaparv-begins-with-devotion-devotees-flock-to-the-ashtaprakari-pujan-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113518-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पर्युषण महापर्व का भक्तिभाव से शुभारंभ, अष्टप्रकारी पूजन में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पर्युषण महापर्व का भक्तिभाव से शुभारंभ, अष्टप्रकारी पूजन में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
सरधना। जैन धर्म का शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जैन धर्म का शाश्वत पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। आदर्श नगर गंज बाजार स्थित नूतन श्री चंद्रप्रभु जिनालय में साध्वी श्रुत पूर्णा श्रीजी और साध्वी इष्ट प्रिया श्रीजी के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने पूजन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।
महापर्व के प्रथम दिन भक्तामर पाठ से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान का प्रक्षाल कर चंदन, पुष्प, धूप, दीपक, अक्षत, नैवेद्य और फल से अष्टप्रकारी पूजन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती, शांतिधारा और चैत्य वंदन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरित की गई। पूजन के लाभार्थी प्रेमचंद, नरेशचंद, सुरेशचंद और दिनेश जैन परिवार रहे। पूजन आयोजन में सुंदरी जैन और रमेशचंद जैन ने सहयोग किया।
श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक ट्रस्ट संघ के अध्यक्ष आलोक जैन ने पर्युषण पर्व के महत्व पर कहा कि यह आत्मा को तप, साधना और पूजन के माध्यम से निर्मल करने का महापर्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं से देव, गुरु और धर्म के प्रति श्रद्धा रखते हुए भक्ति भाव से पर्व मनाने का आह्वान किया। इस दौरान ट्रस्ट के संरक्षक सतेंद्र जैन, संजय जैन, नरेंद्र जैन, केदांश जैन, पंडित शिव मंगल, आदित्य जैन, मयंक जैन, अभिनव जैन, संगीता जैन, गरिमा जैन, इशिका जैन मौजूद रहे।