{"_id":"5862ab8d4f1c1bec14eecba6","slug":"paryatan-vikas-me-nahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश शर्मा बोले, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश शर्मा बोले, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि बिजनौर और मेरठ का ऐतिहासिक महत्व है। इनके इतिहास को अब विश्व पटल पर चमकाया जाएगा। मेरठ की क्रांतिधरा के साथ ही यहां के रामायणकालीन और महाभारतकालीन धरोहरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
मंगलवार को शहीद स्मारक पर आयोजित समारोह में उन्होंने ध्वनि और प्रकाश के 3.12 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों के साथ ही बिजनौर लोकसभा के परीक्षितगढ़ कस्बे के ऋंगी ऋषि आश्रम के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 2.77 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय ने शहीद स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम के लिए हेरिटेज योजना के तहत चयनित किया है। योजना के तहत शहीद स्मारक पर जमीन के समतलीकरण आदि के लिए 2.80 लाख रुपये, प्रकाश एवं ध्वनि कार्यक्रम के लिए तीन करोड़ रुपये, सोलर लाइट के लिए 7,12,500 रुपये, बेंच आदि निर्माण को 1.45 लाख रुपये और सीसीटीवी के लिए एक लाख रुपये मंजूर किए हैं। साउंड एंड लाइट का कार्यक्रम रोजाना शाम को शहीद स्मारक में आयोजित होगा। इसमें शानदार लाइटों के साथ बेहतरीन साउंड की जुगलबंदी होगी।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंदु सिंह को उनके लोकसभा क्षेत्र के शुक्रताल, विदुरकुटी, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के पर्यटन विकास के लिए कुल 11 करोड़ रुपये और सांसद राजेंद्र अग्रवाल को करीब 3.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति के पत्र सौंपे। इससे पूर्व दोनों सांसदों ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संचालन संजीव ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, जयकरण गुप्ता, पवन मित्तल, मनिंदरपाल सिंह, मुकेश सिंघल, इंदर गर्ग, ललित नागदेव, कमलदत्त शर्मा, अजय गुप्ता, डॉ. सोमेंद्र तोमर, गोपाल काली, धर्मेंद्र भारद्वाज, विमल शर्मा, समीर चौहान, सुनील अग्रवाल, हरीश चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, अमित मोहन गुप्ता, डॉ. अंजू वारियर, संगीता पंडित, सीमा श्रीवास्तव, सरला शर्मा, गजेंद्र शर्मा, हर्ष गोयल, तुषार गुप्ता, पंकज भराला, अमन गुप्ता, सहंसरपाल, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि मौजूद रहे।
सलाम के बजाय उठाते हैं सवाल
पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करते हुए विकास की तरफ बढ़ रही है। जिन शहीदों और महापुरूषों ने इस धरा का नाम रोशन किया, हम उनका नाम खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी, क्या कभी हमने उनसे पूछा कि वो किस जाति के थे। किस रास्ते से, किस तरीके से उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से जंग लड़ी और उन्हें भगाया। लेकिन आज हमारे जवान दुश्मन देश के भीतर जाकर कार्रवाई करते हैं, तो उनकी वीरता और शहादत को सलाम करने के बजाय उस पर सवाल उठाए जाते हैं।
नोटबंदी तो शेरदिल का काम
नोटबंदी को देश हित में बताते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि इससे चार-पांच प्रतिशत लोग परेशान हुए हैं। लेकिन नोटबंदी कोई शेरदिल ही कर सकता है। इंदिरा गांधी की सरकार में 1978 में तत्कालीन वित्त मंत्री ने इसका सुझाव दिया था। लेकिन तब इंदिरा गांधी ने यह कहते हुए यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था कि क्या दोबारा चुनाव नहीं लड़ना है। नरेंद्र मोदी को पता था कि दो माह बाद यूपी में चुनाव हैं, फिर भी इतना बड़ा कदम उठाना उनके व्यक्तित्व को बताता है। प्रधानमंत्री और हमारे लिए कुर्सी नहीं, बल्कि देश की व्यवस्था, सुशासन और विकास महत्व रखता है। बसपा के पास से बरामद 104 करोड़ अब घर में नहीं बैंक में रखे जाएंगे।
इन पहियों का क्या मेल
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज हालात बद से बदतर हैं। केंद्र में 2014 में यूपी की जनता ने ट्रैक्टर के मजबूत पहिये वाली सरकार बना दी। लेकिन यूपी में अब साइकिल का पहिया उसके साथ नहीं दौड़ सकता है। इसलिए यूपी में भी उसी मजबूती से भाजपा की सरकार बनेगी, तो विकास और सुशासन होगा। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रजापति को भ्रष्टाचार पर हटा दिया, फिर रख लिया। इसका मतलब साफ नजर आता है। मुलायम सिंह यादव खुद कह चुके हैं कि हमारे नेता कार्यकर्ता जमीन कब्जा रहे हैं, गुंडागर्दी कर रहे हैं।