फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paryaavaran se naata joro

पर्यावरण से नाता जोड़ो, पॉलिथीन का उपयोग छोड़ो

Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
paryaavaran se naata joro
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पालीथिन के खिलाफ नगर निगम और प्रदूषण विभाग भले ही अभियान की शुरूआत करने को तैयार न हो, लेकिन शहर की जनता अमर उजाला के अभियान में जुड़कर पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ले रही है। शनिवार को संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने कमिश्नरी चौराहे पर इकट्ठा होकर जनता को पॉलिथीन से दूरी बनाने का संदेश दिया। साथ ही शपथ ली कि अब कभी वह बाजार से सामान खरीदते समय पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेेंगे। दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन

अमर उजाला ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान में शहर की जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। पॉलिथीन के खिलाफ व्यापारी भी आगे आ रहे हैं। शनिवार को संजीवनी पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक डॉ. संजीव रस्तोगी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कमिश्नर चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा हुए। सभी सदस्य पार्क से कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। सभी के हाथों में तख्तियां थी। जिन पर पालीथिन से दूषित होने वाले पर्यावरण, शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के बाद होने वाले लाभ, सभी को पॉलिथीन त्यागने का आह्वान जैसे स्लोगन लिखे थे। सभी लोगों ने पॉलिथीन मुक्त शहर बनाओ, हवा पानी शुद्ध पाओ के नारे लगाए। चौराहे के बीच इकट्ठा होकर पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ ली। डॉ. सुरभि रस्तोगी ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। नारी शक्ति के जुड़ने के बाद अभियान अवश्य सफल होगा। संस्था के अध्यक्ष वीर सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि शहर की समस्त जनता को पॉलिथीन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा। बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों को समझाना होगा। शपथ लेने वालों में डॉ. रामगोपाल शर्मा, अशोक कुमार आर्य, संस्था अध्यक्ष वीर सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, इंदू शर्मा, विरेंद्र पटेल, प्रताप सिंह, तेजवीर सिंह, पीएस बंसल, अमित मित्तल, धीरज कुशवाहा, पंकज त्यागी, पंकज कुशवाहा, मुकुल मित्तल, आयुषी गुप्ता, नमन भारती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कपड़े और जूट के थेले का करें प्रयोग 
- पॉलिथीन से पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को बाजार से समान लेने जाते समय घर से कपड़े और जूट से बना थैला ले जाना होगा। जब हाथ में कपड़े का थैला होगा तो व्यापारी भी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। सभी लोग गांधीवादी तरीके से पॉलिथीन का विरोध करें तो इसका असर धरातल पर शीघ्र ही देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार विभागों को सीएम के आदेश का इंतजार 
शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का दायित्व नगर निगम और प्रदूषण विभाग के पास है। नगर विकास मंत्रालय से आदेश भी जारी हो चुके हैं। लेकिन दोनों ही विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। विभागीय अधिकारियों ने पॉलिथीन विक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी तो दूर, जागरूकता अभियान तक नहीं चलाया है। विभागीय अधिकारियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश भी कोई मायने नहीं रखते हैं। हालांकि सीएम ने अपने बयान में 15 जुलाई से उप्र में पॉलिथीन पूर्णत: बंद किए जाने की बात कही है। विभागीय अधिकारी हैं कि अभी तक सीएम के इस आदेश को हवा हवाई मानकर चल रहे हैं। 


लिखित आदेश आएगा तो करेंगे कार्रवाई 
पॉलिथीन प्रतिबंध की बात अभी समाचार पत्रों में सुनने को मिल रही है। सीएम का लिखित आदेश अभी विभागों में नहीं पहुंचा है। जब लिखित आदेश होगा तो हम कार्रवाई करेंगे। 
 डॉ. कुंवरसेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed