{"_id":"61157e798ebc3e44fa024563","slug":"parvindra-murder-case-villagers-will-protest-at-the-police-station-today-sardana-news-mrt551641559","type":"story","status":"publish","title_hn":"परविंद्र हत्याकांड : आज थाने पर धरना देंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परविंद्र हत्याकांड : आज थाने पर धरना देंगे ग्रामीण
विज्ञापन

जानीखुर्द। टिकरी के परविंद्र हत्याकांड का खुलासा 10 दिन बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने एक पंचायत गांव टिकरी में आयोजित की, जिसमें हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने रोष व्यक्त किया। पंचायत में शुक्रवार को जानी थाने पर धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया।
गांव टिकरी में आयोजित पंचायत में युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि परविंद्र की हत्या हुए 10 दिन बीत गए हैं। लेकिन पुलिस अभी तक भी हत्या के आरोपियों का कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली सही नहीं है। हत्याकांड के दो दिन बाद ग्रामीणों ने ही स्वयं हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंपा था। वहीं, पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को रालोद न्याय दिलाकर रहेगा। बैठक में हत्याकांड के खुलासे को लेकर जानी थाने पर शुक्रवार (आज) को धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में संदीप, दीपक, यशपाल, हरीश, राहुल, बहादुर, बीरेंद्र, ओमकार, राजेंद्र, अजय, अनिल, नौशाद, संजय प्रधान, आलोक, हनी, सतेंद्र, संजू, बाबू, इंद्रपाल, सोनवीर, अंसार, सुधीर आदि मौजूद रहे।