फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul will not compete in the Under-20 World Athletics Championships this time.

Meerut News: अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस बार नहीं खलेगी पारूल

Wed, 05 Aug 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Parul will not compete in the Under-20 World Athletics Championships this time.
चोट लगने की वजह से नहीं जा सकी, पिछले साल जीते थे पदक, मेरठ से कोई खिलाड़ी नहीं
विज्ञापन

अमेरिका के हेवर्ड फील्ड में आज शुरू हुई है प्रतियोगिता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 9 अगस्त तक अमेरिका के हेवर्ड फील्ड में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय दल में पूजा समेत कई महिला एथलीट शामिल है, लेकिन इस बार मेरठ से कोई एथलीट शामिल नहीं है। मेरठ से रूपल चौधरी पहले इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं और पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं, लेकिन इस बार चोट के कारण वह हिस्सा नहीं ले सकी।
मेरठ की रूपल चौधरी ने वर्ष 2022 में अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप कोलंबिया में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रतिभा किया था और 51.85 सेकंड समय के साथ कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में भी देश के लिए रजत पदक जीता था। वह इस प्रतियोगिता के एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थी।
विज्ञापन


इस बार चोट के कारण नहीं कर सकी प्रतिभाग

रूपल की बात करें तो वह भी एक उभरती हुईं एथलीट हैं। मेरठ के शाहपुर जैनपुर गांव की रहने वाली हैं और एक अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं। उन्होंने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 4 गुणा 400 मिक्स रिले में स्वर्ण और 4 गुणा 400 मीटर रिले में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अभी वर्तमान की बात करें तो वह इंजरी के कारण वह तिरुवनंतपुरम स्थित स्पोर्ट्स सेंटर में हैं। वहीं वह इंजरी को दूर कर ही हैं। इसी कारण वह कई इवेंट में हिस्सा नहीं ले सकी। लेकिन उनकी प्रतिभा के आधार पर कहा जा सकता है कि जल्द ही वह ठीक होकर 2028 की तैयारी में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है उनकी उपलब्धि
इंडियन ओपन 2025 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक
-- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय
-- राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्व पदक
-- जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
मेरठ इस बार रहा है अछूता
मेरठ में एथलेटिक्स से कई बड़े खिलाड़ी निकले हैं। इनमें पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, सीमा अंतिल, अन्नू रानी समेत कई बड़े नाम हैं। वर्तमान में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 से अधिक एथलीट एथलेटिक्स में अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में अंडर 20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का नाम न आना बड़े दुख की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed