{"_id":"6aa2c68a09922892e309f8f7","slug":"parul-finished-first-in-the-athletics-series-final-meerut-news-c-72-1-mct1009-159193-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में पहले स्थान पर रही पारुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में पहले स्थान पर रही पारुल
विज्ञापन
3000 मीटर स्टीपल चेज दौड़ में किया प्रतिभाग, 9:22.49 मिनट में पूरी की दौड़
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक्स सीरीज के फाइनल में पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 9 मिनट 22.49 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद वह काफी उत्साह में नजर आई। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण निराश थी, लेकिन अब सीरीज फाइनल में अच्छा प्रदर्शन हुआ है। एशियन गेम्स में भी प्रदर्शन और अच्छा रहेगा।
पारुल चौधरी 9 मिनट 22.49 सेकंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रही। महाराष्ट्र की प्राची 10 मिनट 28.35 सेकंड का समय लेकर दूसरे व ओडिशा की सुष्मिता 10 मिनट 33.94 सेकंड का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रही। एशियन गेम्स से ठीक पहले इस प्रतियोगिता में पारुल के प्रदर्शन पर सभी की नजर थी। सभी ने उनके इस प्रदर्शन को सराहा है।
एशियन गेम्स में तीन इवेंट में हिस्सा लेंगी पारुल
एशियन गेम्स की बात करें तो पारुल चौधरी तीन इवेंट में हिस्सा लेंगी। वह 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। उनके पास पदक के लिए तीन अलग-अलग मौके होंगे। 27 सितंबर की रात रात 9 बजकर 22 मिनट पर पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा 26 सितंबर की रात 8 बजकर 15 मिनट पर वह 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद वह 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। पारul ने अभी जून 2026 में ही 5000 मीटर में 15:04.26 का समय निकालकर अपना और देश का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उनके नाम 9:12.46 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 1500 मीटर का स्वर्ण 4:20.45 के समय के साथ जीता। वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में 5000 मीटर का स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज का रजत जीत चुकी पारुल इस बार भी पदक की मजबूत दावेदार हैं।