{"_id":"6ac24361625a78d1f1083310","slug":"parul-chaudhary-welcomed-by-being-presented-with-a-turban-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108905-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पारुल चौधरी का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पारुल चौधरी का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
Sun, 04 Oct 2026 05:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम - एथलीट पारुल चौधरी को सम्मानित करतीं महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला व अन्य।
भाजपा नेता सत्येंद्र भराला और महिला आयोग सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने आवास पहुंचकर बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर लौटीं इकलौता गांव की बेटी पारुल चौधरी का रविवार को भाजपा नेता सत्येंद्र भराला और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया। दोनों ने पारुल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि को क्षेत्र और देश के लिए गौरव बताया।
भाजपा नेता सत्येंद्र भराला ने कहा कि पारुल चौधरी का सम्मान देश की हर बेटी और उसके माता-पिता का सम्मान है। पारुल आज देश की बेटी बन चुकी हैं। बेटियों को पारुल को अपना आदर्श मानकर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले खिलाड़ियों के लिए ऐसा माहौल नहीं था, जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में बना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पारुल चौधरी के नाम पर क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, रवि पूनिया, मुदित चौधरी, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।