फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul Chaudhary misses out on a medal; hopes pinned on Priyanka.

Meerut News: पारुल चौधरी पदक से चूकीं, प्रियंका से उम्मीद

Fri, 31 Jul 2026 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Parul Chaudhary misses out on a medal; hopes pinned on Priyanka.
कॉमनवेल्थ गेम्स में आज 10 किमी पैदल चाल में करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभाग कर रहीं मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज और 5000 मीटर दौड़ दोनों स्पर्धा में पदक नहीं ले सकी। अब मेरठवासियों की उम्मीद प्रियंका गोस्वामी से लगी हैं। वह आज प्रतियोगिता में 10 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग करेंगी। वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।

पारुल चौधरी ने प्रतियोगिता में बुधवार देर रात को 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग किया और वह इसमें पांचवें स्थान पर रहीं। बृहस्पतिवार देर रात को उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में भाग लिया और 13वें स्थान पर रहीं। उन्होंने यह दौड़ 15 मिनट 8.56 सेकंड में पूरी की। प्रतियोगिता में उनके पर्सनल बेस्ट की बात करें तो अभी हाल ही में फ्रांस में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 15 मिनट 4.26 सेकंड का समय लेकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इस समय से 4.30 सेकंड पीछे रह गईं। वह दोनों ही स्पर्धाओं में पदक से चूक गईं। वहीं, आज मेरठ के माधवपुरम निवासी प्रियंका गोस्वामी 10 किमी पैदल चाल में प्रतिभाग करेंगी। वह दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे के बीच इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रियंका ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 10,000 मीटर पैदल चाल 43 मिनट 38 सेकंड में पूरी कर रजत पदक जीता था। इस बार भी उनसे सभी को पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed