फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul Chaudhary has won a gold medal in Lucknow

मेरठ की बेटियों ने नेशनल एथलेटिक्स में जीते पदक, पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण

Fri, 30 Aug 2019 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Parul Chaudhary has won a gold medal in Lucknow
पारुल चौधरी ने जीता स्वर्ण - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की पारुल चौधरी और प्रियंका गोस्वामी ने पदक झटके हैं। पारुल ने जहां पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पर जीता, वहीं प्रिंयका ने 20 किमी. पैदल चाल में रजत पदक पर कब्जा किया। वह मात्र दो सेकेंड के अंतर से स्वर्ण से चूक गईं।

विज्ञापन


जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि बुधवार को लखनऊ के पीएसी स्टेडियम में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले ही दिन मेरठ की बेटियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


दौराला के इकलोता गांव निवासी पारुल ने मात्र 50 माइक्रो सेकंड के अंतर से तमिलनाडु की शूरया को हराया। पारुल ने 5000 मीटर दौड़ 17 मिनट 51 सेकंड 38 माइक्रो सेकंड में पूरी की। वहीं मेरठ के माधवपुरम निवासी प्रियंका गोस्वामी ने 20 किलोमीटर पैदल चाल एक घंटा 48 मिनट और 21 सेकेंड में पूरी की। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक केरला की सौम्या बी के खाते में गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले ही इवेंट में उप्र की टीम से खेल रहीं मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने पदक के साथ शुरुआत की। प्रियंका गोस्वामी जिला एथलेटिक संघ के कोच गौरव त्यागी की प्रशिक्षु रही हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय टीम कैंप बंगलुरू में अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता में मेरठ की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी अन्नू रानी भाला फेंक में और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीप्ल चेस रेस इवेंट अभी बाकी है। दोनों खिलाड़ियों ने अमर उजाला से फोन पर बात कर खुशी व्यक्त की है। 


प्रियंका ने कहा दो सेकंड के अंतर से वो स्वर्ण से चुक गई, जिसका मलाल है। पारुल रेलवे में जूनियर क्लर्क के पद पर तैनात हैं। जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed