फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul chaudhary from Meerut won the gold in Grand Prix, confirmed her place in the Asian Games

बड़ी उपलब्धि: मेरठ की पारुल चौधरी ने ग्रैंड प्रिक्स में झटका स्वर्ण पदक, एशियन गेम्स में की जगह पक्की

Thu, 24 Mar 2022 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 03:10 PM IST
सार

मेरठ की पारुल चौधरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। त्रिवेंद्रम) में खेली गई इंडियन ग्रांड प्रिक्स-2 में राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में बुधवार को स्वर्ण पदक हासिल कर एशियन गेम्स में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन
Parul chaudhary from Meerut won the gold in Grand Prix, confirmed her place in the Asian Games
पारुल चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में खेली गई इंडियन ग्रांड प्रिक्स-2 में बुधवार को मेरठ की पारुल चौधरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में 3 हजार स्टीपलचेज में पारुल ने 9:38:29 मिनट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


दौराला के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी टोक्यो ओलंपिक में मामूली अंतर से क्वालीफाई करने से चूक गई थीं। जिसके बाद उन्होंने मजबूत इरादों के साथ फिर से ट्रेक पर दम दिखाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज: कोरोना काल के एक साल बाद हुई परीक्षाएं, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान परिवार में जन्मी पारुल ने इसी साल होने वाले एशियन गेम्स में जगह बना ली है। उन्होंने यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 9.38.29 मिनट के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनके कोच रहे गौरव त्यागी ने कहा उन्होंने जिस समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है, उससे साफ है कि इस बार एशियन गेम्स में पदक पक्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed