फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul and Priyanka to take the track for a medal at the Asian Games on the 27th.

Meerut News: एशियन गेम्स में 27 को पदक के लिए ट्रैक पर उतरेंगी पारुल और प्रियंका

Wed, 09 Sep 2026 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Parul and Priyanka to take the track for a medal at the Asian Games on the 27th.
19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान के आइची और नागोया शहर में होगा एशियन गेम्स का आयोजन
विज्ञापन

-मेरठ से चार महिला एथलीट प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक जापान के आइची और नागोया शहर में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ से चार महिला एथलीट पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी और नीरू पाठक हिस्सा लेंगी। इनमें पारुल चौधरी और प्रियंका गोस्वामी 27 सितंबर को ट्रैक पर उतरेंगी। देशवासियों को इन एथलीट से पदक की उम्मीद है।
मेरठ के इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। 27 सितंबर की रात रात 9 बजकर 22 मिनट पर पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज में हिस्सा लेंगी। 26 सितंबर की रात 8 बजकर 15 मिनट पर वह 1500 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद वह 5000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। पारुल ने जून 2026 में 5000 मीटर में 15:04.26 का समय निकालकर अपना और देश का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया। 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उनके नाम 9:12.46 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 1500 मीटर का स्वर्ण 4:20.45 के समय के साथ जीता। वर्ष 2023 के एशियाई खेलों में 5000 मीटर का स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज का रजत जीत चुकी पारुल इस बार भी पदक की मजबूत दावेदार हैं।
विज्ञापन


27 को होगी अन्नू रानी की परीक्षा
मेरठ के बहादुरपुर गांव निवासी अन्नू रानी भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। वह 27 को ही भाला फेंक इवेंट में रात को 9 बजकर 3 मिनट पर हिस्सा लेंगी। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी सभी को उनसे पदक की उम्मीद होगी। 2026 में जून में भुवनेश्वर में आयोजित इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 56.74 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था। अन्नू का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 63.82 मीटर है, जो उन्होंने 2022 में बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 की सुबह 7:30 बजे शुरू होगी प्रियंका की मैराथन रेस वॉक
रेस वॉकिंग में प्रियंका गोस्वामी को महिला फुल मैराथन रेस वॉक के लिए चुना गया है। यह प्रारूप उनके लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ नया अनुभव भी है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबी दूरी की रेस वॉकिंग का अनुभव उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह 27 सितंबर की सुबह 7:30 बजे मैराथन रेस वॉक में प्रतिभाग करेंगी। अप्रैल में ब्रासीलिया में वर्ल्ड एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप में प्रियंका ने 3:43:01 का समय निकालकर व्यक्तिगत स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने भारतीय टीम को छठे स्थान तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले फरवरी में इंडियन ओपन में उन्होंने 3:37:25 के समय के साथ रजत पदक जीता था। इसके अलावा अलीगढ़ की मूल निवासी और मेरठ में प्रशिक्षण ले चुकी नीरू पाठक प्रतियोगिता में चार गुणा 400 रिले में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed