{"_id":"6a9c424dc534fce2340b2bd5","slug":"party-workers-brainstormed-at-the-pda-meeting-emphasizing-the-need-to-bring-the-gurjar-community-into-the-sp-fold-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105412-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीडीए बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीडीए बैठक में कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, गुर्जर समाज को सपा से जोड़ने पर जोर
विज्ञापन
हस्तिनापुर में आयोजित सपा के पीडीए संवाद मे मौजूद कार्यकर्ता स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के एक फार्म हाउस में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से पीडीएफ संवाद का आयोजन किया गया। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गुर्जर समाज के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे को लेकर सवाल उठाते हुए चंदा चोरी के आरोपों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
आयोजक एवं समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने गुर्जर समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी से जुड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि ने आगामी दिनों में क्षेत्र में पार्टी के जनसंपर्क अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, किशोर वाल्मीकि, हरिभूषण खटीक, डॉ. कृष्णपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।