फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Parts seller of Delhi scraps sent to jail

सोतीगंज: शातिर आरोपी को भेजा जेल, दिल्ली के कबाड़ियों को बेचता था चोरी-लूट के वाहनों के पार्ट्स

Fri, 21 Jan 2022 12:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 PM IST
सार

कबाड़ियों को चोरी व लूट के वाहनों के पार्ट्स बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले भी पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Meerut News: Parts seller of Delhi scraps sent to jail
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के कबाड़ियों को चोरी के इंजन और पार्ट्स बेचने के आरोपी किफायतुल्ला उर्फ राजू को लिसाड़ीगेट पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने हापुड़ रोड पर ईको कार सवार युवकों को रोका था। तलाशी के दौरान उनके पास से इंजन और वाहनों के पुर्जे मिले थे। ये लोग सोतीगंज से पार्ट्स खरीदकर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को आरोपी काशिफ, यासिर अराफात, मौहम्मद मुनीर निवासीगण थाना हौज गाजी दिल्ली, सनव्वर निवासी थाना गोकलपुरी दिल्ली, जुनैद उर्फ बाबा निवासी चांदनी चौक दिल्ली को बुधवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फर्जीवाड़ा: अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर दस्तावेज बनाने वाला आरोपी दबोचा, पूछताछ में खुलेंगे राज

बताया गया कि इन लोगों को सोतीगंज के तीन कबाड़ी जुनेद उर्फ बाबा, आबिद उर्फ लड्डू, किफायतुल्ला उर्फ राजू निवासी बागपत गेट थाना ब्रह्मपुरी ने पार्ट्स बेचे थे। गुरुवार को लिसाड़ीगेट पुलिस ने किफायतुल्ला उर्फ राजू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। अभी दो आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: 48 घंटे तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, किसानों की बढ़ेगी मुश्किल, गेहूं की फसल में रोग लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed