फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parts of bike theft hungama

बाइक से सामान चोरी, हंगामा

Sat, 18 Jan 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
parts of bike theft hungama
खरखौदा। कंकरखेड़ा निवासी रिटायर्ड फौजी के बेटे का करीब चार माह पहले अपहरण कर हत्या कर दी थी। उसका शव हापुड़ बाईपास पर फेंक दिया था। पुलिस ने उसकी बाइक कब्जे में ले ली थी। मृतक की मां शुक्रवार को बाइक छुड़ाने के लिए थाने पहुंची। उसे बाइक के कई पार्ट्स चोरी हुए मिले। इस पर महिला ने जमकर हंगामा किया तथा अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। मामला बिगड़ता देख थाने पर तैनात दीवान ने मिस्त्री बुलाकर बाइक की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बीती 24 सितंबर को धीरखेड़ा नया गांव के बीच निर्माणाधीन बाईपास के समीप एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसके पास खड़ी बाइक में आरसी एवं आधार कार्ड मिला था। पुलिस जांच में शव की शनाख्त मुकुल (20) पुत्र प्रेमचंद के रूप में हुई थी। घटना से पहले मुकुल अपनी मां के साथ मेरठ से आकर हापुड़ में रहने लगा था। आरोपियों ने हापुड़ से ही मुकुल का अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में बाइक से मुकुल के शव को घसीटते हुए वहां फेंक दिया था। पुलिस जांच में पता चला कि शव के समीप मिली बाइक मुकुल के मेरठ निवासी दोस्त की थी। घटना से एक सप्ताह पहले मुकुल अपनी बाइक को दोस्त को दे आया था तथा उसकी बाइक ले आया था। पुलिस ने शव के समीप मिली दोस्त की बाइक एवं दोस्त के पास से मुकुल की बाइक समेत दोनों को कब्जे में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, घटना के खुलासे के कुछ समय बाद एक बाइक को मृतक पक्ष रिलीज कराकर ले गए थे। मृतक की बाइक थाने में खड़ी थी। मृतक मुकुल की मां शुक्रवार को परिजनों के साथ बाइक लेने थाने पहुंची। परिजनों ने बाइक स्टार्ट करने का प्रयास किया तो उसकी बैटरी समेत कई सामान गायब मिले। महिला ने मौके पर मिले मालखाने के इंचार्ज खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी। इस पर मामला बिगड़ता देख दीवान ने तुरंत मिस्त्री को बुलाकर बाइक को दुरुस्त कराया। वहीं, थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि थाने में रखे सभी माल की जिम्मेदारी दीवान की है। यदि बाइक सक सामान चोरी हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed