{"_id":"6b043d7b6309ae5da306fa08","slug":"partapur-industrial-association-karykram-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1362625-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण के नाम पर केवल उद्योगों पर न हो कार्रवाई : निपुण जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण के नाम पर केवल उद्योगों पर न हो कार्रवाई : निपुण जैन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीमा) ने प्रदूषण नियंत्रण नियमों पर सवाल उठाए हैं। पीमा अध्यक्ष निपुण जैन ने कहा कि केवल औद्योगिक इकाइयों को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने शहर के अन्य प्रदूषण स्रोतों पर भी कार्रवाई की मांग की। सोमवार को उद्योग मंदिर स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक प्रदूषण और डीजी सेट विषय पर यह कार्यशाला की। निपुण जैन ने कहा कि सड़कों की धूल, निर्माण सामग्री, पुराने वाहन और कूड़े के ढेर भी वायु प्रदूषण के बड़े कारण हैं। उन्होंने नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित विभागों पर भी सख्ती की मांग की। उद्यमी नितिन कपूर ने बताया कि लाखों रुपये खर्च कर पुराने डीजी सेट बदले गए हैं। बॉयलरों को नए मानकों के अनुरूप किया गया और महंगे प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए गए हैं। इसके बावजूद बार-बार निरीक्षण से उद्यमियों को परेशानी होती है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण की जिम्मेदारी पूरे प्रशासन और समाज की बताई।
शलभ सिंघल ने कहा कि समान तकनीकी गुणवत्ता वाले उपकरण बाजार में तीन से चार गुना कम कीमत पर उपलब्ध हैं। इस व्यवस्था से छोटे और मध्यम उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उद्यमियों ने कीमतों की उच्चस्तरीय जांच और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। उद्यमी अनुराग अग्रवाल ने भी उपकरणों की खरीद में प्रतिस्पर्धा और पारदर्शिता पर जोर दिया। विभाग की ओर से सहायक पर्यावरण अभियंता अर्णव कुमार, रणविजय भारती और रश्मि आर्य ने डीजी सेट के सीपीसीबी-4 प्लस मानकों और पुराने जनरेटरों में उत्सर्जन नियंत्रण के उपकरण बताए। अधिकारियों ने बॉयलर के स्वीकृत ईंधन के नियम भी स्पष्ट किए।अधिकारियों ने उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी अभिलेख और प्रमाणपत्र व्यवस्थित रखने की सलाह दी। संचालन उपाध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। इस दौरान उद्यमियों में अंकित जैन, राजकुमार सिंघल, हरिओम गोयल, राजेश गोयल, मुकेश तनेजा, मनोज शर्मा, अनुराग अग्रवाल और राकेश भल्ला ने भी उद्योगों की समस्याएं उठाईं।