फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parshad pratyaashi ka do jageh naam

पार्षद प्रत्याशी का वोटर लिस्ट में दो-दो जगह नाम

Wed, 08 Nov 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
parshad pratyaashi ka do jageh naam
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को वार्ड 58 के प्रत्याशी के नामांकन को लेकर सपाइयों ने हंगामा किया था, तो बुधवार को वार्ड 37 के भाजपा प्रत्याशी का मतदान सूची में दो जगह नाम दर्ज होना बताकर नामांकन को निरस्त करने की मांग करते हुए हंगामा किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम वार्ड 37 में भाजपा से पार्षद प्रत्याशी गुलबीर सिंह और उनके प्रस्तावक प्रिंस का दो-दो जगह अलग-अलग वार्डों में मतदान सूची में नाम दर्ज है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गुलबीर सिंह पुत्र हरि सिंह का नाम वार्ड 37 में क्रमांक 176 पर दर्ज है और वार्ड 33 में क्रमांक 506 पर दर्ज है। इसी प्रकार इनकेप्रस्तावक प्रिंस का नाम इन्हीं दोनों वार्डों में क्रमश: 187 और 506 पर दर्ज है, जो चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और कानूनी जुर्म है। उन्होंने प्रत्याशी गुलबीर सिंह का नामांकन वार्ड 37 से निरस्त करने का निवेदन राज्य निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अधिकारी से किया है। साथ ही मतदाता सूची भी शिकायती पत्र के साथ संलग्न की है। उन्होंने बताया कि वार्ड 58 में पर्चा दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने केबाद भी पर्चा दाखिल करने के मामले में एडीएम से शिकायत की है। एडीएम ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed