फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parshad dal samikha

कार्यकारिणी चुनाव में पार्षदों में सेंधमारी की समीक्षा शुरू

Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
parshad dal samikha
सर्वदलीय पार्षद दल में सेंधमारी की समीक्षा शुरू
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा की जीत के बाद महापौर खेमे ने सर्वदलीय पार्षद दल में लगी सेंधमारी की समीक्षा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भितरघात करने वालों के नाम धीरे-धीरे छनकर बाहर आने लगे हैं। बसपा पार्षद दल नेता धर्मवीर सिंह का चुनाव हारना अप्रत्याशित माना जा रहा है। धर्मवीर का कहना है कि उन्हें हार का नहीं, धोखा होने का दुख है। वह इसकी पड़ताल में जुटे हैं। पूरे मामले की शिकायत हाईकमान से करेंगे।
शनिवार को हुए कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा और महापौर खेमे के चार-चार सदस्य चुनाव मैदान में उतरे थे। छह सदस्यों के इस चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर कब्जा कर महापौर खेमे को बड़ा झटका दिया था। इस खेमे के सदस्य प्रदीप वर्मा को एक भी वोट नहीं मिला था। सवाल उठता है कि प्रदीप ने अपना भी वोट किसे दिया।
विज्ञापन

वहीं बसपा के 17 सदस्य होने के बाद भी पार्षद दल नेता धर्मवीर को चुनाव में केवल 11 वोट मिले। आखिर छह वोट कहां गए? हालांकि सपा ने 24 सदस्यों के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों सदस्यों इकरामुद्दीन और नाजरीन को जिता लिया। चुनाव में सबसे ज्यादा सेंधमारी बसपा और युवा सेवा समिति के सदस्यों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed