फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parna was done with sugarcane juice on Mount Kailash

Meerut News: कैलाश पर्वत पर इक्षुरस से कराया पारणा

Mon, 20 Apr 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Parna was done with sugarcane juice on Mount Kailash
हस्तिनापुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री कैलाश पर्वत स्थित श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में पारणा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भगवान आदिनाथ का अभिषेक और शांतिधारा विधि-विधान से संपन्न हुई। इसके बाद इक्षुरस (गन्ने के रस) से पारणा कराया गया। समिति के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन ने बताया कि जैन परंपरा में इक्षुरस से पारणा का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं को अक्षय तृतीया के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस दिन किए गए दान, पूजन और पुण्य कार्यों का फल अक्षय होता है। विशेष आकर्षण श्रीजी की भव्य रथयात्रा रही। महोत्सव के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन और मेला संयोजक सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed