फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   park will be in four villagers

अच्छरोंडा सहित चार गांवों को मिला पार्क का तोहफा

Wed, 10 Nov 2021 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
park will be in four villagers
अच्छरोंडा सहित चार गांवों को मिला पार्क का तोहफा
विज्ञापन

मेरठ। अच्छरोंडा, बहादरपुर, काशी और सोलाना के ग्रामीणों को मंगलवार पार्क का तोहफा मिल गया। विधायक सोमेंद्र तोमर्र, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने चौ. चरण सिंह पार्क का उद्घाटन किया। जबकि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। पार्क में रनिंग ट्रैक, झूले व फिटनेस के लिए जिम का सामान की भी सुविधा मिलेगी। पार्क के उद्घाटन से ग्रामीण युवाओं में खुशी का माहौल है।
परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरोंडा में करीब नौ बीघा सरकारी जमीन थी, जिस पर ग्रामीणों ने मिलकर पार्क तैयार कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों की मांग पर दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने निधि से 12 लाख रुपये जारी किए। जबकि कुछ रकम ग्रामीण के लोगों ने एकत्रित की और एक अच्छी पहल को अंजाम दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सरस्वती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी ने बताया विधायक निधि ने पार्क के सपने को आकार दिया। जबकि यूपी योद्धा कबड्डी टीम के खिलाड़ियों ने जिम के सामान देने की घोषणा की। विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा चौधरी चरण सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, वही किसानों के प्रणेताश्रोत थे। उन्होंने गांव वासियों को पार्क के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ सभी उम्र के लोगों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा, चौधरी चरण सिंह के किसानों के हित में किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। कबड्डी स्टार गुलवीर सिंह ने बताया प्रो कबड्डी के इंटरनेशल खिलाड़ी श्रीकांत यादव, सुरेंद्र गिल, आशु नारंग पार्क में खेल सामान उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर कोच जसवीर सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व अध्यक्ष दीपक राणा, सचिंत तिवारी, पार्षद काशी अखिल, सोलाना प्रधान सखावत, नरेंद्र चौधरी, वीर महेंद्र सिंह सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed